Gujarat Chunav 2022 Result Live: गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी बोले- इस बार तो गुजरात ने कमाल ही कर दिया

Gujarat Election Result 2022 Live Updates: गुजरात के चुनावी नतीजों पर रुझान आने शुरू हो चुके हैं. गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम आएगा. गुजरात में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. कौन कहां से आगे हो रहा है, कौन पीछे चल रहा है. किसकी जीत-किसकी हार.. हर अपडेट सबसे पहले सबसे सही इस रिपोर्ट में मिलेगा.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 8, 2022, 07:35 PM IST
  • गुजरात में बीजेपी ने हासिल की प्रचंड जीत
  • कांग्रेस की शर्मनाक हार, आप ने खोला खाता
Gujarat Chunav 2022 Result Live: गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी बोले- इस बार तो गुजरात ने कमाल ही कर दिया
Live Blog

8 December, 2022

  • 19:35 PM

    बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

    आज बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी कह रहे हैं भारत में गरीबी कम हो रही है. देश ने पिछले आठ वर्षों में गरीब को सशक्त करने के साथ ही, मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के साथ ही आधुनिक इन्फ्रस्ट्रक्चर पर भी काम किया है. जो भी हो सबसे उत्तम हो. सबसे श्रेष्ठ हो.

    साथियों एक बात और याद दिलाना चाहूंगा कि हम सिर्फ घोषणा के लिए घोषणा नहीं करते हैं. हम राष्ट्र निर्माण के लिए निकले हैं. हमारी घोषणा के पीछे दूरगामी लक्ष्य होता है. देश आज शॉर्ट कट नहीं चाहता. देश का मतदाता इतना जागरूक है कि क्या उसके हित में है क्या उसके अहित में है, वह जानता है.

    आज देश में कोई संशय नहीं, अगर देश रहेगा, देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है.

  • 19:31 PM

    बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

    जनसंघ की पांच-पांच पीढ़ियां, परिवार के परिवार खपते रहे तब हम यहां पहुंचे हैं. हम विचार पर भी बल देते हैं. उतार-चढ़ाव बीजेपी के राजनीतिक जीवन में भी आए हैं, लेकिन हमने आदर्शों पर अडिग रहकर दिखाया है. पिछले आठ वर्षों में देश में एक और बड़ा बदलाव अनुभव किया है. यह बदलाव कार्य का भी है और कार्यशैली का भी.

    हम मानते हैं कि हर कार्य बड़े लक्ष्य का माध्यम बनता है. इसलिए शौचालय, गैस कनेक्शन तमाम काम किए हैं. पहले की राजनीति में इसे बड़े काम के तौर पर देखा भी नहीं जाता था. 

  • 19:28 PM

    बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

    महामारी के बाद चुनाव हुए तब जनता ने बीजेपी को चुना और जब भारत विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है तब भी देश की जनता का भरोसा बीजेपी पर है.

    मैं बड़े बड़े एक्सपर्ट्स को भी याद दिलाना चाहता हूं कि बीजेपी का आह्वान था, विकसित गुजरात से विकसित भारत का रास्ता. 

    संदेश साफ है देश के सामने चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा बीजेपी पर होता है. देश पर संकट आता है तो देश की जनता का भरोसा बीजेपी पर होता है. जब देश बड़े लक्ष्य तय करता है तो उनकी प्राप्ति के लिए जनता का भरोसा बीजेपी पर होता है.

  • 19:25 PM

    बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

    भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े, इसके लिए नरेंद्र जीजान से मेहनत करेगा. लेकिन गुजरात की जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. ढाई दशक से लगातार सत्ता में रहने के बाद भी इस तरह का प्यार अभूतपूर्व है.

    इस बार एक करोड़ से ज्यादा मतदाता थे, जिन्होंने सिर्फ बीजेपी की सरकार को देखा था. उन्होंने कांग्रेस के कुशासन को नहीं देखा. युवाओं की प्रकृति होती है कि वह सवाल पूछते हैं. युवा इस वजह से किसी पार्टी को वोट नहीं करते कि कोई पार्टी दशकों से सत्ता में रही. युवा तब वोट करते हैं जब उनके काम प्रत्यक्ष नजर आता है. युवाओं ने बीजेपी को वोट दिया है तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. युवाओं ने हमारे काम को जांचा परखा और वोट किया है. इसका मतलब है लोग बीजेपी की विकास वाली राजनीति चाहते हैं. युवा न जाति न परिवारवाद वाली राजनीति चाहते हैं.

  • 19:20 PM

    बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

    बीजेपी को मिल रहा समर्थन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत अमृत काल शुरू हो रहा है. आने वाले 25 साल विकास की राजनीति का प्रवेश है. 

    कहा- लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, क्योंकि हर सुविधा को बीजेपी गरीब-मध्यम वर्ग परिवार को जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है. 

    बीजेपी देश हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े निर्णय लेने का दम रखती है. बीजेपी का बढ़ता जन समर्थन यह दिखाता है कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है. मैं इस बात को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक शुभ संकेत के तौर पर देखता हूं.

    साथियों इस बार तो गुजरात ने कमाल ही कर दिया. 

  • 19:17 PM

    बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

    कहा- एक भी पोलिंग बूथ में रिपोलिंग की नौबत नहीं आई. सुख-शांति से लोकतंत्र की भावनाओं को स्वीकार करते हुए मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव को ताकत दी. इसके लिए चुनाव आयोग अभिनंदन का अधिकारी है. हर राजनीतिक कार्यकर्ता और दल को भी धन्यवाद. हिमाचल के मतदाताओं का भी आभारी हूं.

    कहा- एक प्रतिशत से भी कम अंतर से भी हार-जीत का फासला हुआ है. इतने कम अंतर  से कभी भी हिमाचल में नतीजे नहीं आए हैं. हर पांच साल में हिमाचल में सरकार बदली है, लेकिन कभी 5 प्रतिशत कभी 7 प्रतिशत अंतर रहा है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. इसका मतलब है कि जनता ने भी बीजेपी को जिताने के लिए भरसक प्रयास किया है. 

    कहा- हिमाचल की जनता को भरोसा जताना चाहता हूं कि 1 प्रतिशत से बीजेपी पीछे रह गई, लेकिन विकास के मुद्दे उठाएंगे. 

  • 19:12 PM

    बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

    जनता को दिया धन्यवाद 

    कहा- जेपी नड्डा और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की मेहनत की खुशबू महसूस कर रहे हैं.

    गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का जताया आभार

    कहा- यूपी के रामपुर में बीजेपी को मिली जीत, बिहार के उपचुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संकेत है 

  • 19:10 PM

    जेपी नड्डा ने हिमाचल में जीतने वाली पार्टी को दी बधाई

    आम आदमी पार्टी पर बोले- मैंने कहा था कि इनकी जमानत जब्त होगी और हर सीट पर जमानत जब्त हुई

    दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की. दिल्ली सरकार ने एमसीडी को 33 हजार करोड़ को देने से वंचित रखा. इसी तरह स्वास्थ्य और शिक्षा के मोर्चे में भी जो एमसीडी को रुपये देने थे वो नहीं दिएः नड्डा

    बिहार में कुढ़नी में उपचुनाव जीता. नीतीश कुमार पर साधा निशाना

  • 19:09 PM

    जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को दी बधाई

    हमें सफलता नहीं मिली, लेकिन यह जरूर है राज बदला लेकिन रिवाज भी बदलाः नड्डा

    पहले हार पर वोट शेयर गिरता था, लेकिन जीतने वाली पार्टी से वोट शेयर 0.90 फीसदी वोट कम रहाः नड्डा

  • 18:59 PM

    ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर विकासवाद को साबित कियाः नड्डा

  • 18:58 PM

    पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधनः 

    - पीएम मोदी का अभिवादन किया

    - सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया

    - गुजरात की जनता-कार्यकर्ताओं को दी बधाई

  • 18:55 PM

    मंच पर बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी का किया स्वागत

  • 18:54 PM

    बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद

  • 18:52 PM

    हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार करते पीएम नरेंद्र मोदी, साथ में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी

  • 18:49 PM

    बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

  • 18:48 PM

    बीजेपी दफ्तर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

  • 18:46 PM

    पीएम मोदी ने गुजरात की जनता का जताया आभार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत पर वहां की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है. 

    मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उनके मुताबिक गुजरात भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चैंपियन है. उन्होंने कहा, ‘यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं थी. कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की वास्तविक मजबूती हैं.’ 

    उन्होंने कहा, ‘धन्यवाद गुजरात. अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत सारी भावनाओं से भर गया हूं. लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया. साथ ही उन्होंने इच्छा व्यक्त की, विकास की यह गति और तेजी से जारी रहे. मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं.’

  • 18:11 PM

    गृह मंत्री अमित शाह भी बीजेपी दफ्तर पहुंचे

  • 18:07 PM

    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम (कुल सीटेंः 182)

    पार्टी      जीते    आगे   कुल
    बीजेपी   142     14     156
    कांग्रेस    15       2        17
    आप        5        0        5
    सपा         1        0        1
    अन्य         3        0        3

  • 18:05 PM

    दिल्ली में बीजेपी दफ्तर पहुंचे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • 17:54 PM

    गुजरात में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मस्लिमीन (AIMIM) को NOTA से भी कम वोट मिले. 

    AIMIM को 0.29 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि 1.58 प्रतिशत मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया.

  • 17:40 PM

    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम (कुल सीटेंः 182)

    पार्टी      जीते    आगे   कुल
    बीजेपी   139     17     156
    कांग्रेस    14       3        17
    आप        4        1         5
    सपा         1        0        1
    अन्य         3        0        3

  • 17:23 PM

    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम (कुल सीटेंः 182)

    पार्टी      जीते    आगे   कुल
    बीजेपी   128     28     156
    कांग्रेस    12       5        17
    आप        4        1         5
    सपा         1        0        1
    अन्य         3        0        3

  • 17:01 PM

    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम (कुल सीटेंः 182)

    पार्टी      जीते    आगे   कुल
    बीजेपी   120     36     156
    कांग्रेस    11       6        17
    आप        4        1         5
    सपा         1        0        1
    अन्य         3        0        3

  • 16:49 PM

    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम

    पार्टी      जीते    आगे   कुल
    बीजेपी   105     51     156
    कांग्रेस    10       7        17
    आप        4        1         5
    सपा         1        0        1
    अन्य         3        0        3

  • 16:36 PM

    गुजरात चुनाव पर बोले अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है

    गुजरात में हमारा कैंपेन सकारात्मक रहा

    पहली बार इतनी भरोसे के लिए शुक्रिया

    अगली बार किला जीतने में सफल होंगे

  • 16:25 PM

    साल 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 127 सीटें जीती थीं

    साल 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं

    अब भूपेंद्र पटेल के चेहरे पर बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं

    बीजेपी गुजरात में जीत रही है 156 सीटें, अब तक की सर्वाधिक

  • 16:00 PM

    आज शाम दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

  • 15:51 PM

    गुजरात में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे भूपेंद्र पटेल

    भूपेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई

    12 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

    शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

  • 15:18 PM

    गुजरात में 1985 में कांग्रेस ने जीती थी रिकॉर्ड 149 सीटें

    माधव सिंह सोलंकी की अगुवाई में बनाया था रिकॉर्ड

    अब भारतीय जनता पार्टी ने रचा नया इतिहास

    बीजेपी को मिलती दिख रही हैं 157 सीटें

  • 15:13 PM

    बीजेपी ने 154 सीटें जीतीं, 3 सीट पर आगे

    कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं, 2 पर आगे

    आप के खाते में अब तक 4 सीटें, 1 सीट पर आगे

  • 15:09 PM

    गुजरात में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार, कांग्रेस को महज 27 फीसदी वोट मिले

  • 14:41 PM

    Gujarat Election Result: गुजरात के राजकोट ईस्ट और राजकोट ग्रामीण पर BJP आगे.

  • 14:40 PM

    Rajkot South Chunav Result: गुजरात के राजकोट साउथ से BJP के रमेशभाई जीते.

  • 14:40 PM

    Rajkot West Election Result: गुजरात के राजकोट वेस्ट से BJP की दर्शिता शाह की जीत.

  • 14:38 PM

    Gujarat Chunav Result: गुजरात के राजकोट की 4 सीटों पर BJP का दबदबा. 2 सीटों पर BJP की जीत, 2 सीटों पर BJP को बढ़त.

  • 14:37 PM

    Gariadhar Election Result: गुजरात के गरियाधर से AAP के सुधीरभाई जीते.

  • 14:35 PM

    Halol Chunav Result: गुजरात के हलोल से BJP के जयद्रथसिंह जीते.

  • 14:33 PM

    Jamnagar Rural Election Result: गुजरात के जामनगर ग्रामीण से BJP के राघवजी भाई जीते.

  • 14:32 PM

    Gujarat Chunav Result: गुजरात के जामनगर की तीनों सीटों पर BJP की जीत.

  • 14:31 PM

    Una Election Result: गुजरात के ऊना से BJP के कालूभाई राठौड़ की जीत.

  • 14:30 PM

    Unjha Chunav Result: गुजरात के ऊंझा से BJP के किरीट पटेल जीते.

  • 14:27 PM

    Gondal Election Result: गुजरात के गोंडल से BJP की गीताबा जडेजा की जीत.

  • 14:26 PM

    Godhra Chunav Result: गुजरात के गोधरा से BJP के सीके राउलजी जीते.

  • 14:25 PM

    Udhna Election Result: गुजरात के उधना से BJP के मनुभाई पटेल जीते

  • 14:17 PM

    Garbada Chunav Result: गुजरात के गरबदा से BJP के महेंद्रभाई जीते.

  • 14:17 PM

    Gandhinagar North Election Result: गुजरात के गांधीनगर नॉर्थ से BJP की रीताबेन की जीत.

  • 14:16 PM

    Fatepura Chunav Result: गुजरात के फतेपुरा से BJP के रमेशभाई जीते.

  • 14:10 PM

    Dharampur Election Result: गुजरात के धरमपुर से BJP के अरविंद पटेल जीते.

  • 14:09 PM

    Choryasi Chunav Result: गुजरात के चोरयासी से BJP के संदीप देसाई की जीत.

ट्रेंडिंग न्यूज़