LIVE: हरियाणा विधानसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे, सिर्फ ज़ी हिंदुस्तान पर

हरियाणा विधानसभा चुनाव मतगणना के सबसे तेज नतीजे देखने के लिए लॉग इन करें www.zeehindustan.in

Last Updated : Oct 24, 2019, 02:30 PM IST
LIVE: हरियाणा विधानसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे, सिर्फ ज़ी हिंदुस्तान पर
Live Blog

हरियाणा विधासभा चुनाव के सबसे तेज परिणाम सिर्फ ज़ी हिंदुस्तान पर देखिए

24 October, 2019

  • 14:29 PM

    हरियाणा में भाजपा फिलहाल 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है. 

  • 13:36 PM

    हरियाणा में भाजपा को मामूली बढ़त, सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी लेकिन पिछली बार की तरह पूर्ण बहुमत सरकार बनाने की स्थिति में नहीं

  • 13:33 PM

    हरियाणा में भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर, दोनों पार्टियों को 35-35 सीटों पर बढ़त

  • 13:23 PM

    कांग्रेस ने शुरु की हरियाणा में सरकार बनाने की कोशिश. पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सभी गैर भाजपा दलों से एक साथ आने की अपील की है. इन सबके बीच जननायक जनहित पार्टी यानी जेजेपी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. खबर है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला पर डोरे डाल रहे हैं. 

  • 13:03 PM

    मनोहर लाल खट्टर के 7 मंत्री अपनी सीट से हारते हुए दिखाई दे रहे हैं. खुद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपनी सीट टोहाना से पीछे चल रहे हैं, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को सौंप दिया है. 

  • 13:01 PM

    हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन पर पार्टी आलाकमान की सख्ती दिखाई देने लगी है. ताजा समाचार के मुताबिक हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपनी इस्तीफा भेज दिया है. वह टोहाना सीट से पीछे चल रही हैं. वहीं मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर को दिल्ली तलब किया गया है.  

  • 12:34 PM

    हरियाणा के ताजा चुनावी रुझानों के मुताबिक भाजपा 40, कांग्रेस 31 और अन्य पार्टियों को 19 जगहों पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है. 

  • 12:22 PM

    ''हरियाणा में भाजपा ही सरकार बनाएगी''

    वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने स्वीकार किया है कि हरियाणा में भाजपा जनता तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाई है. लेकिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि हरियाणा में भाजपा की ही सरकार बनेगी. 

  • 12:12 PM

    हरियाणा की चुनावी तस्वीर अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. लेकिन यह साफ लग रहा है कि भाजपा को नुकसान होता हुआ दिख रहा है. हालांकि अभी तक कोई भी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं पहुंची  है और राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का खतरा मंडरा रहा है. 

    हरियाणा के ताजा चुनावी रुझान इस प्रकार हैं-

    भाजपा  42 सीटों पर आगे फिलहाल उसे 5 सीटों का नुकसान होता हुआ दिख रहा है

    कांग्रेस 29 सीटों पर आगे है फिलहाल उसे 14 सीटों का फायदा होता हुआ दिख रहा है.

    दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी जेजेपी 11 सीटों पर आगे है

     

  • 11:49 AM

    हरियाणा रोहतक से भाजपा उम्मीदवार मनीष तिवारी पीछे रहे हैं, वर्तमान तस्वीरों के अनुसार भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 30 और अन्य दल ने 20 सीटों पर बढ़त बना रखी है.

  • 11:43 AM

    हरियाणा के अंबाला कैंट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज आगे चल रहे हैं.

  • 11:38 AM

    हरियाणा के रुझानों में भाजपा लगातार एक-एक सीट पिछड़ती जा रही है, बीजेपी ने यहां 39 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस 31, INLD 2, जेजेपी 11 और अन्य 7 सीटों पर आगे है.

  • 11:27 AM

    हरियाणा में भाजपा का पेंच फंसा हुआ है. यहां बीजेपी 40 सीटों पर, कांग्रेस 30, INLD 2, JJP 11 और अन्य 7 सीटों पर आगे चल रही है.

  • 11:22 AM

     हरियाणा के पंचकुला से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन पीछ चल रहे हैं.

  • 11:18 AM

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा 41 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है. अन्य दल 21 पर आगे चल रहे हैं. 

     

  • 10:58 AM

    हरियाणा में जोड़ तोड़ की कोशिश शुरु, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भाजपा ने अकाली दल के अपने सहयोगी सुखबीर बादल को जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला से संपर्क करने के काम पर लगा दिया है. वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब किया गया है. 

     

     

  • 10:54 AM

    हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के पूरे आसार, सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के लिए जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला से संपर्क साधने की कोशिश शुरु कर दी है. इस काम के लिए एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी अकाली दल के नेता सुखबीर बादल को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जो कि चौटाला परिवार के पारिवारिक मित्र माने जाते हैं. जेजेपी ने फिलहाल हरियाणा में किसी पार्टी को समर्थन देने का फैसला नहीं किया है. कल यानी शुक्रवार को दिल्ली में जेजेपी कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. जिसमें तय किया जाएगा कि जेजेपी किसका समर्थन करेगी. 

     

  • 10:51 AM

    हरियाणा में जेजेपी किंगमेकर भी भूमिका में आ गई है. कल यानी शुक्रवार को जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए दुष्यंत चौटाला की पार्टी किसका समर्थन करेगी. हरियाणा में चल रही मतगणना का ताजा हाल कुछ इस प्रकार है. 

  • 10:48 AM

    हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट पर कुछ इस तरह चल रही है मतगणना

  • 10:40 AM

    हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखाई दे रहे हैं. अभी तक के रुझानों के मुताबिक अन्य दलों को ज्यादा सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है. छोटी पार्टियों को फिलहाल 21 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. वहीं भाजपा 39 सीटों पर जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है. 

     

    आपको बता दें कि फिलहाल हम मात्र रुझान दिखा रहे हैं. आखिरी चरण की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम इससे अलग हो सकते हैं. 

  • 10:31 AM

    हरियाणा विधानसभा चुनाव का ताजा हाल, कांग्रेस भाजपा से 10 सीटें पीछे हुई. फिलहाल भाजपा 42 और कांग्रेस 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है

     

  • 10:27 AM

    हरियाणा की जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला बेहद खुश हैं. उन्हें लगता है कि अगली सरकार के गठन में उनकी बेहद अहम भूमिका होगी. उन्होंने जनता से मिल रहे समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है. 

     

     

  • 10:24 AM

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है. 

     

     

  • 10:15 AM

    हरियाणा में कांटे की टक्कर, ये है ताजा आंकड़े. फिलहाल भाजपा 44 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है.

    ताजा रुझानों ेके मुताबिक जेजेपी किंगमेकर की भूमिका में आती हुई दिखाई दे रही है. वह फिलहाल 10 सीटों परआगे है. जिसे देखकर लगता है कि हरियाणा में अगली सरकार बनाने में उसकी अहम भूमिका होगी. 

    फिलहाल दिखाई दे रहे आंकड़े मात्र रुझान हैं. आखिरी समय में चुनाव परिणाम बदल सकते हैं. 

  • 10:12 AM

    हरियाणा में ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 44 सीटों और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे

  • 09:58 AM

    हरियाणा में भाजपा को फिर से बढ़त

  • 09:55 AM

    हरियाणा में फिर बहुमत की तरफ बढ़ रही है भाजपा

    फिलहाल 45 सीटों पर चल रही है आगे. कांग्रेस की बढ़त कम होकर 37 पर सिमट गई है. 

     

  • 09:46 AM

    हरियाणा में कांटे की टक्कर...कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे दिख रही है, फिलहाल भाजपा ने फिर से बढ़त बना ली है. भाजपा 43 और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे चल रही है. 

     

  • 09:44 AM

    ताजा रुझानों के मुताबिक हरियाणा में भाजपा ने फिर से बढ़त बनाई है. फिलहाल भाजपा 43 और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे

  • 09:41 AM

    देश का सबसे दिलचस्प चुनावी मुकाबला फिलहाल हरियाणा में दिखाई दे रहा है. फिलहाल भाजपा और कांग्रेस एक साथ 41-41 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

  • 09:38 AM

    हरियाणा का ताजा हाल सिर्फ ज़ी हिंदुस्तान पर...सबसे तेज

    फिलहाल कांग्रेस चल रही है आगे

  • 09:35 AM

    हरियाणा में दिलचस्प चुनावी मुकाबला, सुबह से लेकर अभी तक पहली बार कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ा

    हरियाणा में कांग्रेस 42 सीटों पर आगे, भाजपा की 41 सीटों पर बढ़ती

  • 09:29 AM

    हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. दोनों के बीच मात्र एक सीट का फासला बच गया है. 

    भाजपा 42 और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है. बहुमत के लिए 46 सीटों पर जीत हासिल करने की जरुरत है. 

  • 09:26 AM

    हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए. वहां की विधानसभा में 90 सीटे हैं. लेकिन ताजा रुझानों के मुताबिक शुरुआत में आगे बढ़ने के बावजूद बीजेपी का ग्राफ नीचे गिर रहा है. फिलहाल भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है. जो कि पूर्ण बहुमत से कम है.

     

  • 09:24 AM

    ताजा रुझानों में हरियाणा में भाजपा पिछड़ी

    भाजपा को 44 सीटों पर बढ़त

    कांग्रेस को 36 सीटों पर बढ़त

    अन्य दल 10 सीटों पर आगे

  • 09:12 AM

    ताजा रुझानों में हरियाणा में भाजपा पिछड़ी

    भाजपा को 44 सीटों पर बढ़त

    कांग्रेस को 36 सीटों पर बढ़त

    अन्य दल 10 सीटों पर आगे

  • 09:07 AM

    हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत की तरफ

    भाजपा को 57 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. राज्य में बहुमत के लिए किसी भी दल को 46 सीटें जीतने की जरुरत है. भाजपा बहुमत से 11 सीटें ज्यादा हासिल करती हुई दिखाई दे रही है. 

  • 09:02 AM

    हरियाणा की सभी 90 सीटो के रुझान सामने आए

    भाजपा 57 सीटों पर आगे

    कांग्रेस को 25 सीटों पर बढ़त

    अन्य दल 8 सीटों पर आगे

     

    अभी यह रुझान हैं. मतगणना आगे बढ़ने पर फिलहाल दिखने वाले परिणामों में फर्क आ सकता है. 

  • 08:50 AM

    हरियाणा की 90 में से 87 सीटों के रुझान सामने आए

    भाजपा 57 सीटों पर आगे

    कांग्रेस को मात्र 22 सीटो पर बढ़त

     

  • 08:44 AM

    हरियाणा में 79 सीटों के रुझान सामने आए

    भाजपा 57, कांग्रेस 17 और अन्य दल 5 सीटों पर आगे

  • 08:37 AM

    हरियाणा में 71 सीटों के रुझान सामने आए...

    भाजपा 51 सीटों पर आगे हुई

    कांग्रेस 15 सीटों पर आगे

    अन्य दल को 5 सीटों पर बढ़त

     

  • 08:31 AM

    हरियाणा की 58 सीटों के रुझान सामने आए

    भाजपा 43, कांग्रेस 11 और अन्य पार्टियां 4 जगहों पर आगे

ट्रेंडिंग न्यूज़