राम कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा है साक्षी तंवर का नाम, जानिए क्यों नहीं की अब तक शादी?

साक्षी तंवर के जन्मदिन पर आज जानते हैं उनके सबसे रूमर्ड रिलेशनशिप के बारे में. राम कपूर के साथ जब लगातार उनका नाम जोड़ा गया लेकिन वो उनके साथ काम करने को लेकर तक श्योर नहीं थी.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 12, 2023, 09:15 AM IST
  • साक्षी तंवर की ऐसी है लव लाइफ
  • हमेशा को स्टार के साथ जोड़ा है नाम
राम कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा है साक्षी तंवर का नाम, जानिए क्यों नहीं की अब तक शादी?

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का बड़ा नाम साक्षी तंवर. जिनकी जर्नी अपने आप में काफी कमाल की रही. दूरदर्शन से चला सफर कब स्टार प्लस, सोनी से होते हुए ओटीटी पर पहुंच गया उन्हें पता भी नहीं चला. इस दौरान लोगों ने उनके रिलेशनशिप, डेटिंग की खबरों को खूब हवा दी लेकिन साक्षी तंवर ने ना तब उन अफवाहों पर ध्यान दिया और ना अब देती हैं. बड़े अच्छे लगते हैं से लगातार उनका नाम राम कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा है. आइए जानते हैं इस सीरियल के बनने की कहानी.

8 सालों की मेहनत

साक्षी तंवर ने 8 सालों तक 'कहानी घर घर की' में काम किया. ऐसे में लंबे चौड़े इस सफर के दौरान ही एकता कपूर ने उन्हें कह दिया था कि तुम्हें लेकर मेरे मन में एक और शो है.

हालांकि 8 साल तक लगातार काम करने के बाद साक्षी इतना थक गई थीं कि उन्होंने ढाई साल का लंबा ब्रेक ले लिया. उस वक्त से ही राम कपूर के साथ साक्षी की जोड़ी को एकता कपूर ने मन में सोच लिया था.

सेट था नजदीक

साक्षी तंवर कहती हैं कि राम कपूर 'कसम से' की शूटिंग कर रहे थे और मैं 'कहानी घर घर की'. हम दोनों के सेट आजू बाजू में थे और अकसर एक दूसरे को क्रॉस कर गुजरते भी थए लेकिन कभी मन में ये ख्याल नहीं आया कि साथ में काम भी करेंगे.

2011 में जब ब्रेक खत्म हुआ तो एकता ने फिर साक्षी को बताया कि वो किस शो में दोनों को साथ में देखना चाहती हैं.

शूटिंग हुई शुरू

साक्षी तंवर इस चीज को लेकर थोड़ा हिचक रही थीं कि कैसे राम कपूर के साथ उनकी जोड़ी सही बैठेगी. यहां तक की पहला प्रोमो भी अलग-अलग ही शूट किया गया लेकिन जैसे ही 'बड़े अच्छे लगते हैं' कि शूटिंग शुरू हुई उन्हें एख बार भी ऐसा नहीं लगा कि वो राम कपूर के साथ पहली बार काम कर रही हैं. शायद दोनों की केमिस्ट्री और अंडरस्टैंडिंग इतनी कमाल थी कि आज भी लोगों को लगता है कि साक्षी तंवर का राम कपूर के साथ अफेयर है. साक्षी तंवर अभी तक सिंगल है और शादी के बंधन में बंधने से आज भी इनकार करती हैं.

ये भी पढ़ें- जब राजीव गांधी ने अरुण गोविल को दिया था राजनीति में आने का ऑफर, एक्टर ने कर दिया था मना!

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़