मुंबई पुलिस के लिए रोहित शेट्टी ने किया 8 होटलों की व्यवस्था

तमाम बॉलीवुड सितारों के बाद फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी मुंबई पुलिस के मदद के लिए सामने आए हैं जिसके लिए मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर उनका शुक्रिया किया.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 22, 2020, 11:49 AM IST
    • मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर रोहित शेट्टी को कहा धन्यवाद
    • 8 होटलों का इंजताम किया रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के लिए
 मुंबई पुलिस के लिए रोहित शेट्टी ने किया 8 होटलों की व्यवस्था

मुंबई: कोरोना की इस महामारी के बीच सरकार व प्रशासन की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार सामने आकर मदद की पेशकश कर रहे हैं. और इस कड़ी में जाने-माने बॉलीवुड के एक्शन फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी सामने आए हैं.

सोनू निगम के विरोध करने वालों को उनके फैंस दे रहे करारा जवाब.

शाहरुख खान ने वेंटिलेटर बनाए जाने के लिए अपने ऑफिस की पेशकश की थी तो वहीं एक्टर सोनू सुद ने अपने जूहू स्थित होटल को स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा में लगा दी है. इस कड़ी में रोहित शेट्टी भी जुड़ चुके हैं. रोहित ने मुंबई शहर के आठ होटलों में मुंबई पुलिस के रहने व आराम करने का बंदोबस्त किया है.

इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर के लोगों से साझा किया. मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर के लिखा कि 'रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटल की व्यवस्था हमारे लिए पूरे शहर में की है. जहां हम आराम कर सकते हैं, नहा सकते हैं, कपड़े बदल सकते हैं और वहां हमारे नाश्ते और डिनर का इंतजाम भी किया गया है. हम उनकी इस दयालुता के लिए, हमारी मदद के लिए और मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद कहते हैं. 

लोगों को यह ट्वीट बहुत पसंद आया है. लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं और रोहित शेट्टी की तारीफ कर रहे हैं.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़