गुजरात में दरिंदा अकबर गिरफ्तार,गैंग के साथ पति के सामने करता था पत्नी से रेप

अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विरमगाम से एक ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार किया है. जिसकी करतूत सुनकर आपका खून खौल उठेगा. अकबर नाम का ये वहशी, महिलाओं से उनके पति या ब्वॉयफ्रेंड के सामने अपने साथियों के साथ बलात्कार करता था. 

Last Updated : Nov 15, 2019, 07:14 PM IST
    • गुजरात का दरिंदा गिरफ्तार
    • पति के सामने पत्नी का करता था गैंगरेप
    • कई वारदातें कर चुका था
    • गैंग के तीन सदस्य अब तक फरार
गुजरात में दरिंदा अकबर गिरफ्तार,गैंग के साथ पति के सामने करता था पत्नी से रेप

अहमदाबाद: गुजरात के विरमगाम इलाके से एक कुख्यात अपराधी अकबर उर्फ लूलो संधी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. अकबर और उसके साथी लूट के इरादे से जोड़ों को रोकते थे और उनके पास से जेवरात या कैश बरामद नहीं होने पर उनके साथ दुष्कर्म करते थे. 

जुल्म की इंतेहा करता था अकबर
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अकबर के करतूतों को उजागर करते हुए बताया कि उसके गैंग ने गुजरात के साणंद, सरखेज, बावला, कलोल, लंघदज, बागोदरा, मेहसाणा और वीरमगाम जैसी जगहों पर 18 से ज्यादा वारदातें की थीं. यह गैंग लूट, डकैती और हत्या जैसे काम भी करता था. यह खास तौर पर जोड़ों को निशाना बनाता था. इनको अगर किसी महिला के पास अगर महंगे जेवरात या कैश नहीं मिलता था तो ये उसके साथ रेप करते थे. बलात्कार के दौरान ये गुंडे महिला के पति या ब्वॉयफ्रेंड के हाथ पैर बांध देते थे और उसे अपना कुकर्म देखने के लिए मजबूर करते थे. 

हाल ही में की थी दो वारदातें
महीने भर पहले 10 अक्टूबर को अकबर और उसके दो साथियों ने नर्मदा नहर के पास से गुजर रही एक जोड़े को लूट के इरादे से जबरन रोका. लेकिन उन दोनों के पास से उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मिला. तो तीनों बदमाशों ने लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसके सामने लड़की से गैंगरेप किया और बाद में दोनों को छोड़कर भाग गए. भागते हुए अकबर पीड़ित लड़के का हेलमेट ले गया, जो उसके पास से बरामद हुआ. 

इसके अलावा 30 अक्तूबर को अकबर के गैंग ने अपने पति के साथ खेत में बनी झोपड़ी में सो रही एक महिला को अपनी दरिंदगी का निशाना बनाया. अकबर ने अपने दो साथियों के साथ सुबह 3.30 बजे धावा बोला. इन गुंडों के पास लाठियां और हथियार थे. उन लोगों ने खेत में सो रहे पति पत्नी से कीमती सामान मांगा. लेकिन उनके पास से कुछ नहीं मिला. तब उन्होंने तौलिए से पति को बांध दिया और उसके सामने पत्नी से सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता की उम्र 30 वर्ष थी. 

अकबर गैंग के तीन सदस्य अब तक हैं फरार
अकबर के गिरोह के तीन लोग अब तक फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. अकबर की उम्र लगभग 45 साल है. उसका इस इलाके में जबरदस्त आतंक था. अकबर और उसके साथी सुनसान जगहों पर प्रेमी जोड़ों या पति पत्नी की तलाश करते थे. जिससे कि अपनी कुत्सित करतूतों को अंजाम दे सकें. 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़