सगाई के तुुरंत बाद शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, कश्मीर लेकर हुए रवाना

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh)  की कुछ दिनों पहले ही गर्लफ्रेंड रूचिका कपूर से सगाई की खबर आई थी और अब दोनों ने कोर्ट मैरिज रचा ली है. दोनों कपल ने फैसला किया है कि जब कोविड की स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा तो 2021 में दोनों धूमधाम से शादी रचाएंगे.

1 /12

शहीर शेख (Shaheer Sheikh) और रूचिका कपूर (Ruchika Kapoor) ने शादी कर ली है और दोनों की शादी से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आ रही है.

2 /12

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh)  की कुछ दिनों पहले ही गर्लफ्रेंड रूचिका कपूर (Ruchika Kapoor)  से सगाई की खबर आई थी.

3 /12

शहीर शेख (Shaheer Sheikh) और रूचिका कपूर (Ruchika Kapoor) ने छोटा सा फैमिली फंक्शन करने का फैसला किया है जो एक कश्मीर में और दूसरा मुंबई में होने वाला है.

4 /12

वहीं कश्मीर से वापस आने के बाद रूचिका कपूर (Ruchika Kapoor) अपने मुंबई स्थित आवास पर ही छोटी सी पार्टी रखेंगी. इसके बाद 2021 में जब कोविड की स्थिति सामान्य हो जाएगी तो यह कपल ग्रांड पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं.

5 /12

शहीर शेख (Shaheer Sheikh)  रूचिका कपूर (Ruchika Kapoor) को लेकर अपने घरवालों से मिलवाने के लिए कश्मीर लेकर गए हैं.

6 /12

रुचिका और शहीर के रिश्ते की खबर सबको थी. लेकिन दोनों ने आनन फानन में सगाई करके सबको चौंका दिया. 

7 /12

रुचिका ने सीरियल क्वीन एकता कपूर के साथ  बहुत काम किया है. दोनों ने कई हिट सीरियल दिए हैं. 

8 /12

रुचिका ने मुंबई में ही स्कूली पढ़ाई की.  इसके बाद इंग्लिश लिटरेचर में बीए की डिग्री हासिल की. 

9 /12

रुचिका कपूर फिलहाल 32 साल की हैं. 

10 /12

रुचिका और शहीर अगले साल फरवरी में धूमधाम से शादी रचाएंगे.      

11 /12

शहीर और रुचिका करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं.

12 /12

इसके अलावा रूचिका ने कंगना रनौत, राजकुमार राव स्टारर 'मेंटल है क्या', 'जबरिया जोड़ी', 'डॉली किट्टी' और 'वो चमके सितार', और 'ड्रीम गर्ल' में भी काम किया है.