IPL 2022: ईशान ने तोड़े ताबड़तोड़ रिकॉर्ड, रोहित को पछाड़ सचिन के क्लब में शामिल

IPL 2022 DC vs MI: धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के साथ ही ईशान किशन ने सचिन तेंदुलकर के मुंबई इंडियन्स के लिए बतौर ओपनर खेलते हुए बनाए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 

Written by - Adarsh Dixit | Last Updated : Mar 27, 2022, 06:14 PM IST
  • मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 178 रन का लक्ष्य
  • 2020 के बाद से मुंबई के लिए बनाए सर्वाधिक रन
IPL 2022: ईशान ने तोड़े ताबड़तोड़ रिकॉर्ड, रोहित को पछाड़ सचिन के क्लब में शामिल

मुंबई: IPL 2022 DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई के बीच खेले जा रहे दूसरे आईपीएल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. किशन ने दिल्ली के खिलाफ 48 गेंद में नाबाद 81 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े.

लगातार 3 फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय

धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के साथ ही ईशान किशन ने सचिन तेंदुलकर के मुंबई इंडियन्स के लिए बतौर ओपनर खेलते हुए बनाए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. ईशान किशन सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियन्स के लिए लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले पहले ओपनर और पहले भारतीय बन गए हैं.  इन दो खिलाड़ियों के अलावा और कोई भारतीय खिलाड़ी मुंबई इंडियन्स के लिए ऐसा नहीं कर सका है. सचिन ने भी लगातार 3 मैच में फिफ्टी जड़ी थी. 

2020 के बाद से मुंबई के लिए बनाए सर्वाधिक रन

ईशान किशन 2020 के बाद से मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा. 

2020 से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

838 - ईशान किशन
800- क्विंटन डीकॉक
797- सूर्यकुमार यादव
754- रोहित शर्मा
516- कीरोन पोलार्ड

मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 178 रन का लक्ष्य

ईशान किशन (नाबाद 81) और कप्तान रोहित शर्मा (41) की ताबड़तोड़ पारी की वजह से यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 के डबल हेडर के खेल जा रहे पहले मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 178 रनों का लक्ष्य दिया. एमआई ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए. टीम की ओर से कप्तान रोहित और ईशान के बीच 50 गेंदों में 67 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी हुई.

ये भी पढ़ें- सुनील गावस्कर और हेडन की भविष्यवाणी, कहा- ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ मैच

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके. वहीं, खलील अहमद ने दो विकेट लिए. इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई की शुरुआत शानदार रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और ईशांत किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

 

 

 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़