नई दिल्लीः Happy Dussehra 2021: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा (Dussehra 2021) शुक्रवार यानी आज पूरे देश में धूमधाम ने मनाया जा रहा है. कई जगहों पर इसे विजयादशमी (Vijayadashami 2021) के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई के साथ-साथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत को दर्शाता है. भगवान श्रीराम ने आज ही रावण का वध किया था. तभी से दशहरा मनाने की परंपरा है. इस दिन रावण दहन भी किया जाता है. आज लोग एक-दूसरे को दशहरा या विजयदशमी की बधाई भी देते हैं. आप भी इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, परिचितों और घरवालों को दशहरे की बधाई दे सकते हैं.
1. बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
2. अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार.
3. संकटों का तम घनेरा,
हो न आकुल मन ये तेरा.
संकटों के तम छटेंगे होगा फिर सुंदर सवेरा,
मुबारक हो आपको दशहरा.
4. रावण की तरह
मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में
सर्वदा वास हो.
5.कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया,
प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया,
हरदम धन धान्य रहे आप अंगना,
इस विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना.
शुभ विजयादशमी
6. रावण जलाओ,
बुराई को आग लगाओ,
अच्छाई को अपनाओ.
हैप्पी दशहरा 2021
7. विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
8. दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता हैं
दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं!
यह भी पढ़िएः IPL 2021 Final: फाइनल से पहले KKR को मिली बड़ी खुशखबरी, बढ़ी धोनी की चिंता
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.