Happy Guru Nanak Jayanti 2022 Wishes: गुरु नानक जयंती पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा बधाई संदेश

Happy Guru Nanak Jayanti 2022 Wishes: इस वर्ष गुरु नानक जयंती या गुरुपर्व 8 नवंबर, 2022 को मनाया जा रहा है. इस साल गुरु नानक देव जी की 553वीं जयंती मनाई जा रही है. आप भी अपनों को भेजें ये खास बधाई संदेश.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 8, 2022, 12:21 PM IST
  • गुरु नानक देव जी की 553वीं जयंती
  • अपनों को भेजें ये खास बधाई संदेश
Happy Guru Nanak Jayanti 2022 Wishes: गुरु नानक जयंती पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा बधाई संदेश

नई दिल्ली. Happy Guru Nanak Jayanti 2022 Wishes आज गुरु नानक जयंती है. इस दिन को गुरुपर्व या गुरु नानक जी के प्रकाश उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है. गुरु नानक देव जी को सिख धर्म के संस्थापक के रूप में जाना जाता है. यह सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जिसे सिख धर्म के अनुयायियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. 

गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने में 15 वें चंद्र दिवस पर पड़ती है. इस वर्ष सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 553वीं जयंती मनाई जा रही है. इस दिन लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं भेजते हैं. आप भी अपनों को इन संदेशों से प्रकाश पर्व की बधाई द सकते हैं.

 प्रकाश पर्व की बधाई संदेश (Guru Nanak Jayanti 2022 Wishes)

1. आपकी कृपा से वाहे गुरु मेरा हर काम बन रहा है,
आपकी शरण में मेरा जीवन निखर रहा है.
Happy Guru nanak jayanti 2022

2. नानक नाम जहाज है,
जो जपे वो तर जाए,
सद्गुरु आपको प्यार,
आप ही तो हैं मेरे खेवनहार...
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

3. हर ताले की चाबी है उसके हाथ में,
मेरे गुरुनानक की कृपा है जिसके साथ में
गुरु पर्व की लख लख बधाइयां...

4. गुरु नानक जयंती की बधाई आपको,
कल्याण और आशीर्वाद मिले आपको
खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा
दीये का बाती सतग रिश्ता हो जैसा।
Happy Guru nanak jayanti 2022

5. राज करेगा खालसा, बाके रहे न कोए,
वाहेगुरु जी का खालसा वह गुरु जी की फतेह...
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

यह भी पढ़िए- Guru Nanak Jayanti 2022: गुरु नानक जयंती आज, जानें गुरुपर्व का इतिहास और महत्व

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़