Petrol Diesel Price 3rd January 2024: क्या बस-ट्रक चालकों की हड़ताल के बीच बढ़े हैं पेट्रोल डीजल के दाम?, जानें क्या है प्राइस...

Petrol Diesel Price Today 3rd January 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम हर सुबह तेल कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है. आइए जानते हैं किस शहर में क्या तेल के दाम जारी हुए हैं.

Written by - Ansh Raj | Last Updated : Jan 3, 2024, 06:07 AM IST
Petrol Diesel Price 3rd January 2024: क्या बस-ट्रक चालकों की हड़ताल के बीच बढ़े हैं पेट्रोल डीजल के दाम?, जानें क्या है प्राइस...

Petrol-Diesel Price Today 3rd January 2024: देश भर में नए साल 3rd January 2024 को पेट्रोल डीजल के दाम जारी हो गए हैं. राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है.  कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुताबिक भारत में ईंधन की कीमत को तय किया जाता है. 

3rd January 2024, बुधवार को देश के मुख्य शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव ने लोगों को राहत दी है. आइए जानते हैं किस शहर में क्या है ईंधन का दाम...  
 
दिल्ली 
पेट्रोल 96.72
डीजल  89.62 

लखनऊ
पेट्रोल 96.26 रुपये
डीजल 89.75 रुपये

जयपुर 
पेट्रोल 108.16
डीजल 93.72

नोएडा
पेट्रोल 96.75 रुपये
डीजल 89.82 रुपये
 
गाजियाबाद 
पेट्रोल 96.58 रुपये
डीजल 89.75 रुपये
 
घर बैठे जानें पेट्रोल और डीजल के दाम...
अब आप पेट्रोल डीजल के दाम घर बैठे भी जान सकते हैं. आपको घर बैठे फोन पर ही पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी आपके फोन पर ही मिल जाएगी. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें  9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है. इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी. एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा.
 
रोजाना बदलती है पेट्रोल-डीजल के कीमत...
ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.
 
हर शहर में अलग-अलग Rate क्यों?
हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह Tax है. वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं. वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं. शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है. बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़