Congress 3rd Candidate List: हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, इन्हें मिला टिकट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1406340

Congress 3rd Candidate List: हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

Congress Third Candidate List for Himachal Election: हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल 4 लोग शामिल हैं.

Congress 3rd Candidate List: हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

Himachal Vidhansabha election Congress Candidate List: हिमाचल प्रदेश विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को (Himchal Congress) अपने आखिरी 4 कैंडिडेट्स (Himachal Congress Candidate List) की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बता दें, पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. वहीं दूसरी लिस्ट में 17 कैंडिडेट्स के नाम. ऐसे में अब सिर्फ एक सीट रह गई है. 

इन 4 लोगों को मिला टिकट(congress Third and Final List)
कांग्रेस की आखिरी लिस्ट में जयसिंहपुर से यादविन्द्र सिंह, मनाली से भुवनेश्वर गौर, पावंटा साहिब से किरनेश जुंग, किन्नौर से जगत सिंह नेगी को टिकट मिला है. 

इन लोगों को मिला टिकट(congress Second candidate list)
इनमें भरमौर से ठाकुर सिंह भरमौरी, इंदौरा से मालेन्द्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सपेहिया, कांगड़ा से सुरेन्द्र सिंह काकू, अन्नी से बंसी लाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिंदरनगर से सुरेन्द्र पाल ठाकुर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतंय शर्मा, कुटहैल से देवेन्द्र कुमार भुट्टौ, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालगढ़ से हरदीप सिंह बावा और शिमला से हरिश जनार्था

ये हैं प्रत्याशियों के नाम (congress First candidate list)
बता दें, इस लिस्ट में चुराह सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा से नीरज नैय्यर, डलहौजी से श्रीमती आशा कुमारी, भटियात सीट से कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सिराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, नादौन सीट से सुखविंदर सिंह सुख्खु, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, श्री नैनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राम कुमार चौधरी, सोलन कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी  विनय कुमार, शिलाई हर्षवद्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरूद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है.

Watch Live

 

Trending news