Hamirpur Lok Sabha Chunav 2024: हमीरपुर लोकसभा सीट पर 26 साल से है BJP का कब्जा, जानें 1952 से अब तक कौन रहा सांसद
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2198246

Hamirpur Lok Sabha Chunav 2024: हमीरपुर लोकसभा सीट पर 26 साल से है BJP का कब्जा, जानें 1952 से अब तक कौन रहा सांसद

Hamirpur Lok Sabha Chunav 2024:  हिमाचल की चार लोकसभा सीटों में सबसे हॉट सीट में शुमार हमीरपुर सीट का इतिहास क्या है. इस खबर में जानिए..

Hamirpur Lok Sabha Chunav 2024: हमीरपुर लोकसभा सीट पर 26 साल से है BJP का कब्जा, जानें 1952 से अब तक कौन रहा सांसद

Hamirpur Lok Sabha Election 2024: (संदीप सिंह/शिमला) हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटें हैं, जिनमें हमीरपुर लोकसभा सीट (Hamirpur Lok Sabha Chunav) सबसे हॉट सीट मानी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां 26 साल से भाजपा का कब्‍जा है. पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस महज एक बार ही जीत दर्ज कर सकी है.  हिमाचल में लोकसभा की चार सीट में हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र भाजपा के लिए सबसे मजबूत सीट मानी जाती है. 

इस सीट पर है भाजपा का कब्जा 
भाजपा ने इस बार भी अनुराग ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है. वहीं,  कांग्रेस इस सीट पर अभी तक अपना प्रत्याशी चुना नहीं है. आजादी के बाद से अब तक करीब 10 बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया है, जिसमें 4 बार अनुराग ठाकुर, 3 बार प्रेम कुमार धूमल और 3 बार सुरेश चंदेल इस सीट से जीत कर सांसद बन चुके हैं . 

fallback

जानें कब किसकी हुई जीत (Hamirpur Lok Sabha Election Result)
1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में आजाद प्रत्याशी आनंद चंद ने ये सीट जीती थी.  उसके बाद 1967 से और 1971 में कांग्रेस प्रेम चंद वर्मा और नारायण चंद ने इस लोकसभा सीट से अपनी जीत दर्ज करवाई.  जनता पार्टी से 1977 में ठाकुर रंजित सिंह , 1980, 1984 में कांग्रेस से नारायण चांद ने जीत दर्ज की. वहीं,  1989, 1991 भाजपा से प्रेम कुमार धुमल सांसद बने. 1996 में कांग्रेस से विक्रम सिंह , 1998, 1999, 2004 में भाजपा से सुरेश चंदेल जीत दर्ज कर सांसद बने. इसके बाद साल 2007 में भाजपा से प्रेम कुमार धूमल एक बार फिर सांसद चुने गए. 2008 में हुए लोकसभा के उप चुनाव में अनुराग ठाकुर ने जीत दर्ज की. इसके बाद साल 2009, 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर अनुराग ठाकुर सासंद बने हैं. 

Shimla Lok Sabha Chunav 2024: जानें 17 विधानसभा वाली शिमला लोकसभा सीट का इतिहास, 2009 से है BJP का कब्जा

कांग्रेस के लिए इस सीट पर है बड़ी चुनौती!
वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संबंध रखते हैं.  ऐसे में दोनों पर भाजपा का विजय रथ रोकना चुनौतियों से भरा रहेगा.  चुनाव के परिणाम कांग्रेस के हित न आए तो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की साख पर प्रशनचिन्ह लग सकता हैं क्योंकि राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा था. वह भी पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद. 

fallback

दूसरी ओर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़, गगरेट विधानसभा क्षेत्र में बागी नेता अब भाजपा से चुनावी जंग में वोट पर चोट करेंगे.  हमीपुर विधानसभा से भी निर्दलीय विधायक अब भाजपा से कांग्रेस को चुनौती देंगे. ऐसे में कांग्रेस के लिए खासतौर पर हमीरपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करना चुनौती पूर्ण रहेगा. 

हालांकि मुख्यमंत्री सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के नेता जीत का दावा जोरों शोरों से कर रहे हैं. हालांकि, यह तो चुनाव के परिणाम पर स्पष्ट हो जाएगा की जनता का मत किसके तरफ है. 

जानिए हमीरपुर सीट से कौन-कौन प्रत्याशी चुनाव में जनता के कितने मत हासिल किए-

2019 हमीरपुर लोकसभा चुनाव (Hamirpur Lok Sbha Election 2019 Result)

पार्टी   कैंडिडेट वोट
BJP अनुराग ठाकुर 682,692 
INC राम लाल ठाकुर 2,83,120

2014 हमीरपुर लोकसभा चुनाव (Hamirpur Lok Sbha Election 2014 Result)

पार्टी कैंडिडेट वोट
BJP अनुराग ठाकुर 4,48,035
INC राजेंद्र सिंह राणा 3,49,632 
AAP कमल कांता बत्रा 15,329 

2009 हमीरपुर लोकसभा चुनाव (Hamirpur Lok Sbha Election 2009 Result)

पार्टी  कैंडिडेट वोट
BJP अनुराग ठाकुर 373,598
INC नरेंद्र ठाकुर 3,00,866
BSP मंगत राम शर्मा 11,774 

 

2008 हमीरपुर लोकसभा उप चुनाव (Hamirpur Lok Sbha Bypoll Election 2008 Result)

पार्टी  कैंडिडेट वोट
BJP  अनुराग ठाकुर 3,74,339 
INC मदन लाल 1,99,673 
Independent अमीन चंद 6,484 

2007 हमीरपुर लोकसभा उप चुनाव (Hamirpur Lok Sbha Bypoll Election 2007 Result)

पार्टी  कैंडिडेट वोट
BJP  प्रेम कुमार धुमल 3,82,128 
INC ठाकुर राम लाल 3,02,069 
Independent सुभाष चंद्र शर्मा 8,959 

 

Trending news