Aaj Ka Panchang 19 August 2024: जानें क्या है राखी बांधने का सही समय, कब तक रहेगा भद्राकल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2389980

Aaj Ka Panchang 19 August 2024: जानें क्या है राखी बांधने का सही समय, कब तक रहेगा भद्राकल

Aaj ka Panchang 19 August 2024: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. इसी से पता चलता है कि कब कौन सा व्रत और त्योहार है. यहां जानें क्या है रक्षा बंधन का पंचांग.  

 

Aaj Ka Panchang 19 August 2024: जानें क्या है राखी बांधने का सही समय, कब तक रहेगा भद्राकल

Aaj Ka Panchang 19 August 2024: 19 अगस्त को दिन सोमवार और श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. पूर्णिमा तिथि सोमवार रात 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इसके साथ ही 19 अगस्त को सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक श्रवण नक्षत्र और रात 12 बजकर 46 मिनट तक शोभन योग रहेगा. सोमवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है. बता दें, पंचांग के अनुसार, बहनें अपने भाइयों को 1 बजकर 25 मिनट के बाद किसी भी समय राखी बांध सकती हैं. भद्रा रविवार रात 2 बजकर 21 मिनट से शुरू हो जाएगी जो सोमवार दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

तिथि: पूर्णिमा
वार: सोमवार
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
नक्षत्र: श्रवण
योग: शोभन

इस समय होगा सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर होगा.
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 55 मिनट पर होगा.

दुष्ट मुहूर्त-       8:05 से 12:25 तक रहेगा. 
कुलिक-         12:29 से 3:04 तक रहेगा. 
कंटक-          8:08 से 9:00 तक रहेगा. 
राहुकाल-       7:10 से 12:04 तक रहेगा. 
यमघण्ट-        11:35 से 12:28 तक रहेगा. 
यमगंड-         10:27 से 12:02 तक रहेगा.
गुलिक काल-  1:37 से 3:16 तक रहेगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Trending news