Aaj Ka Panchang 8 April 2024: जानें कब तक रहेगी सोमवती अमावस्या, क्या है आज का पंचांग
Advertisement

Aaj Ka Panchang 8 April 2024: जानें कब तक रहेगी सोमवती अमावस्या, क्या है आज का पंचांग

Aaj ka Panchang 8 April 2024: हिंदू पचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है. पंचांग के माध्यम से ही काल व समय की गणना की जाती है. इसी से पता चलता है कि कब कौन सा व्रत और त्योहार है. यहां जानें क्या है आज का पंचांग. 

 

Aaj Ka Panchang 8 April 2024: जानें कब तक रहेगी सोमवती अमावस्या, क्या है आज का पंचांग

Aaj ka Panchang 8 April 2024: 8 अप्रैल को दिन सोमवार और चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. अमावस्या तिथि सोमवार रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. बता दें, इस अमावस्या को 'सोमवती अमावस्या' कहा जाता है, जिसका विशेष महत्व होता है. इसके साथ ही शाम 6 बजकर 13 मिनट तक इंद्र योग और सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक उत्तराभाद्रापद नक्षत्र रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा. 
 
तिथि: अमावस्या/सोमवती अमावस्या
वार: सोमवार
करण: चतुष्पाद
पक्ष: कृष्ण
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद
योग: इंद्र

ये भी देखें- Devi Chitralekha Video: बृज के संतों से मिली प्रेरणा, आज दुनियाभर को कृष्ण से जोड़ रहीं देवी चित्रलेखा

दुष्ट मुहूर्त- 12:31 से 1:22 तक रहेगा. 
कुलिक- 3:02 से 3:53 तक रहेगा. 
कंटक- 8:20 से 9:10 तक रहेगा. 
राहुकाल- 7:23 से 8:58 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 11:41 से 12:31 तक रहेगा. 
यमगंड- 10:32 से 12:06 तक रहेगा.
गुलिक काल- 1:41 से 3:15 तक रहेगा. 

अभिजीत मुहूर्त: 11:42 से 12:31  मिनट तक रहेगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)

WATCH LIVE TV

Trending news