LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 10 september 2022: चंबा में बढ़ रहा 'सेक्सटॉर्शन' क्राइम, महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों को किया जा रहा टारगेट
Advertisement

LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 10 september 2022: चंबा में बढ़ रहा 'सेक्सटॉर्शन' क्राइम, महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों को किया जा रहा टारगेट

पंजाब हिमाचल की राजनीति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए आप जुड़े रहें जी पंजाब हिमाचल के साथ. यहां आपको मिलेगा हर खबर का ताजा अपडेट. 

LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 10 september 2022: चंबा में बढ़ रहा 'सेक्सटॉर्शन' क्राइम, महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों को किया जा रहा टारगेट
LIVE Blog

LIVE पंजाब हिमाचल समाचार 10 september 2022: पंजाब हिमाचल की राजनीति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए आप जुड़े रहें जी पंजाब हिमाचल के साथ. यहां आपको मिलेगा हर खबर का ताजा अपडेट. 

10 September 2022
19:31 PM

सीएम ठाकुर ने ऊना में 20 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना ज़िले की हरोली और गगरेट विधानसभा में दो जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने इस अवसर पर हरोली विधानसभा में जहां 20 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं उन्होंने गगरेट विधानसभा में भी नगर विकास के अहम प्रोजेक्ट को स्वीकृति की घोषणा की. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी साथ थे. जबकि गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी विधायक बलबीर चौधरी, वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती और उद्योग निगम उपाध्यक्ष राम कुमार भी इस दौरान उपस्थित थे. 

17:47 PM

पराली की समस्या को लेकर पंजाब सरकार द्वारा भेजा गया प्रस्ताव केंद्र ने ठुकराया
पराली की समस्या को लेकर पंजाब सरकार द्वारा भेजा गया प्रस्ताव केंद्र ने ठुकरा दिया है. किसानों को पराली न जलाना पड़े इसके लिए 1 लाख से ज्यादा मशीनों की व्यवस्था कर रही है पंजाब सरकार. 

15:58 PM

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई के 21वें राज्य सम्मेलन का हुआ आयोजन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई का 21वां राज्य सम्मेलन शनिवार को बिलासपुर में आयोजन हुआ. दो दिवसीय इस सम्मेलन के पहले दिन सीपीआई (CPI) के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद बिलासपुर से शहर तक निकाली रैल्ली. सीपीआई नेता व नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन की महासचिव एनी राजा ने रैल्ली में शिरकत की. उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति, मजदूरों के अधिकार व हालात, महिलाओं के प्रति शोषण के मुद्दे पर बात कही.

13:44 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सीएम भगवंत मान ने की मुलाकात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. सीएम भगवंत मान करीब 11.30 बजे के बाद द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने मुर्मू से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमने द्रौपदी मुर्मू को पंजाब आने का न्यौता दिया है. हम चाहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू पंजाबी कल्चर और वहां की अन्य चीजें देखें साथ ही हमारे साथ पंजाब के बॉर्डर का भी दौरा करें. उन्होंने अपनी जर्मनी की यात्रा पर बोलते हुए कहा कि कई जर्मनी की कंपनियां हैं, जो ऑटोमोबाइल क्षेत्र में पंजाब के साथ मिलकर काम करना चाहती हैं. हम उन्हें पंजाब में बेहतर सेवाएं देने का प्रयास करेंगे और मेरी यह यात्रा पंजाब के लोगों के भविष्य के लिए है.

 

13:10 PM

NPS कर्मचारियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली का मुद्दा गरमाया हुआ है. 13 अगस्त से न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ लगातार क्रमिक अनशन पर बैठा हुआ है. राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर बैठे एनपीएस कर्मियों से मुलाकात करने के लिए आज शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह पहुंचे. विधायक ने एनपीएस कर्मियों के साथ मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस सरकार बनने पर हर हाल में बहाल करने की बात कही.

08:40 AM

चंबा में बढ़ रहा 'सेक्सटॉर्शन' क्राइम
चंबा में आजकल एक अलग तरह के साइबर क्राइम ने पांव पसारने शुरू किए हैं. इस तरह के क्राइम के शिकार सिर्फ पुरुष हो रहे हैं. पुलिस इस तरह के क्राइम को अपनी भाषा में 'सेक्सटॉर्शन' कहती है. इसमें पुरुष ब्लैक मेलिंग का भी शिकार हो रहे हैं. पुलिस ने चंबा जिले की जनता को अलर्ट करते हुए इससे बचने के लिए अंजान वीडियो कॉल को रिसीव न करने की सलाह दी है. साथ ही कुछ ट्रिक भी बताएं हैं जिसे अपनाकर लोग इस तरह के क्राइम के शिकार होने से बच सकते हैं.

Trending news