Petrol Diesel CNG Price: महीने के पहले दिन कितनी बदली कीमतें, जानें क्या है आज का भाव
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1203982

Petrol Diesel CNG Price: महीने के पहले दिन कितनी बदली कीमतें, जानें क्या है आज का भाव

संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की बात की जाए तो सीएनजी की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस हिसाब से दिल्ली में सीएनजी का दाम बढ़कर 75.61 रुपये हो गया है.

Petrol Diesel CNG Price: महीने के पहले दिन कितनी बदली कीमतें, जानें क्या है आज का भाव

Petrol Diesel Price Today 1st June: सरकारी तेल कंपनियों ने जून के पहले दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. लगातार 11वें दिन भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. महीने के पहले दिन भी तेल की कींमतें जस की तस बनी हुई हैं. गौरतलब है कि 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी कम की गई थी. 

वहीं, संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की बात की जाए तो सीएनजी की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस हिसाब से दिल्ली में सीएनजी का दाम बढ़कर 75.61 रुपये हो गया है. हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकारों ने भी आगे आकर जनता को राहत दी है. कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत कम कर दी हैं. 

ये हैं आज का ताजा भाव
शहर                            पेट्रोल                                           डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                   89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                   89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                    90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                          96.57 रुपये प्रति लीटर                    89.96 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                  93.72 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Singer KK Died: 53 साल की उम्र में मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में हुआ निधन

मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                  97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                  94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                  92.76 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                    84.26 रुपये प्रति लीटर

 

  
रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं नई कीमतें
बता दें, रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नए कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. 

ऐसे जान सकते हैं ताजा रेट
आप पेट्रोल-डीजल के रेट एक SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबेर पर भेजकर ताजा कीमत पता कर सकते हैं.

WATCH LIVE TV

Trending news