सप्ताह के पहले दिन कितना हुआ पेट्रोल-डीजल और सीएनजी का दाम, जानें क्या है आज का रेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1209547

सप्ताह के पहले दिन कितना हुआ पेट्रोल-डीजल और सीएनजी का दाम, जानें क्या है आज का रेट

सीएनजी की कीमत में भी 21 मई को ही बदलाव किया गया था. 21 मई को गैस पर 2 रुपये कम किए गए थे. तब से आज तक गैस के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में सीएनजी का दाम 75.61 रुपये हो गया है.

सप्ताह के पहले दिन कितना हुआ पेट्रोल-डीजल और सीएनजी का दाम, जानें क्या है आज का रेट

Petrol Diesel CNG Price: हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं. ऐसे में आज भी तेल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. बता दें, हफ्ते के पहले दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी वाहन ईंधन के दाम जस के तस बने हुए हैं. केंद्र सरकार की ओर से आखिरी बार 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिसके बाद तेल के दाम कम हो गए थे. 

इसके अलावा सीएनजी की कीमत में भी 21 मई को ही बदलाव किया गया था. 21 मई को गैस पर 2 रुपये कम किए गए थे. तब से आज तक गैस के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में सीएनजी का दाम 75.61 रुपये हो गया है. 

ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हुआ था AK-94 राइफल का इस्तेमाल, पंजाब में हो सकता है बड़ा गैंगवार

ये हैं आज की कीमतें

शहर                            पेट्रोल                                           डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                   89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                   89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                    90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                          96.57 रुपये प्रति लीटर                    89.96 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                  93.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                  97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                  94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                  92.76 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                    84.26 रुपये प्रति लीटर
  
ऐसे जान सकते हैं ताजा रेट
आप पेट्रोल-डीजल के रेट एक SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबेर पर भेजकर ताजा कीमत पता कर सकते हैं.

WATCH LIVE TV

Trending news