Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2334555
Zee SalaamZee Salaam Cricketटीम इंडिया के इस गेंदबाज ने सफेद जर्सी में खेलने की जताई इच्छा, जिम्बाब्वे में मचा रहा है कहर

टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने सफेद जर्सी में खेलने की जताई इच्छा, जिम्बाब्वे में मचा रहा है कहर

Team India: भारत के तेज़ गेंदबाज़ उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया के लिए सफ़ेद जर्सी में खेलने का मौक़ा मिलेगा.  फिलहाल वह शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर है. जहां वो तेज आक्रमक का नेतृत्व कर रहे हैं.

 टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने सफेद जर्सी में खेलने की जताई इच्छा, जिम्बाब्वे में मचा रहा है कहर

Avesh Khan: भारत के तेज़ गेंदबाज़ आवेश ख़ान को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया के लिए सफ़ेद जर्सी में खेलने का मौक़ा मिलेगा.  फिलहाल आवेश खान शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर है. जहां वो तेज आक्रमक का नेतृत्व कर रहे हैं. दाएं हाथ के पेसर ने कहा कि उन्होंने डॉमेस्टिक लेवल पर अपनी गेंदबाज़ी से खुद को साबित भी किया है कि वह अब क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी गेंदबाज़ी करने में सक्षम हैं.

आवेश ने BCCI.टीवी से कहा, "मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए काफ़ी उत्साहित हूं. क्योंकि मुझे वही एक प्रारूप लगता है, जहां मैं ख़ुद को साबित कर सकता हूं. मैंने डॉमेस्टिक लेवल पर अपनी स्टेट टीम (मध्य प्रदेश), इंडिया ए के लिए, दिलीप ट्रॉफ़ी या देवधर ट्रॉफ़ी में खेलने के दौरान वहां ख़ुद को साबित भी किया है."

उन्होंने आगे कहा, "मैं उसी एक मौक़े का इंतज़ार कर रहा हूं. मुझे रेड बॉल से गेंदबाज़ी करना काफ़ी पसंद है. मैं अपने राज्य के लिए काफ़ी गेंदबाज़ी करता हूं. एक दिन में मैंने कई बार 20-20, 25-25 ओवरों की बॉलिंग की है. पूरे सीज़न में मैं 300-350 ओवर डालता हूं."

Add Zee News as a Preferred Source

"मैं एक बॉलर के तौर कप्तान को एक फ़्री हैंड देने की कोशिश करता हूं"
टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश करने के अलावा आवेश ने यह भी बताया कि वह बतौर गेंदबाज़ ख़ुद में सुधार लाने की भी कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह कप्तान को बतौर गेंदबाज़ एक ऐसा ऑप्शन देना चाहते हैं जो हर फेज में गेंदबाज़ी कर सके.

उन्होंने कहा,  "मैं एक बॉलर के तौर हमेशा सुधार लाने की कोशिश करता हूं और कप्तान को एक फ़्री हैंड देने की कोशिश करता हूं, ताकि वह मुकाबले के किसी भी फेज में गेंदबाज़ी करा सकें. मैं हर चीज़ अपने पक्ष में लाने की पूरी कोशिश करता हूं क्योंकि कप्तान को अगर एक ऐसा ऑप्शन मिल जाता है जो पावरप्ले, बीच के ओवरों और डेथ ओवरों में गेंदबाज़ी कर सके तब ऐसी स्थिति में उसके पास विकल्प बढ़ जाते हैं. मैंने अपनी गेंदबाज़ी में भी काफ़ी मिश्रण करने की कोशिश किए हैं, जैसे मैंने लेग कटर भी डेवलप किया है, जिसे मैं वाइड लाइन के पास डालता हूं."

टीम इंडिया के ज़िम्बाब्वे के दौरे के बाद 26 जुलाई से श्रीलंका की मेजबानी में तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर भारतीय टीम के नवनियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर भी भारतीय दल के साथ मौजूद रहेंगे. आवेश आईपीएल खेल में गंभीर के मेंटॉरशिप में खेल चुके हैं.

आवेश का इंटरनेशनल करियर
आवेश ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल आठ वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5.54 की इकॉनमी से 9 विकेट झटके हैं. वहीं,  23 टी20 में उन्होंने अब तक 25 विकेट ले लिए हैं. इस दौरान आवेश की इकॉनमी 9.06 और औसत 28.04 की रही है. 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news