Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2163161
Zee SalaamZee Salaam Cricketहार्दिक पांड्या IPL 2024 में करेंगे कमबैक; वर्ल्ड कप 2023 में हुए थे चोटिल

हार्दिक पांड्या IPL 2024 में करेंगे कमबैक; वर्ल्ड कप 2023 में हुए थे चोटिल

IPL 2024: हार्दिक इस साल अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से चोट से उबर रहे इस स्टार ऑलराउंडर ने धमाकेदार कमबैक का 'शंखनाद' किया है.

हार्दिक पांड्या IPL 2024 में करेंगे कमबैक; वर्ल्ड कप 2023 में हुए थे चोटिल

IPL 2024: IPL का 17वां सीजन 22 मार्च, 2024 से खेला जाएगा. इससे पहले हार्दिक पांड्या ने मैदान पर अपने कमबैक को लेकर हुंकार भरी है. हार्दिक इस साल अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से चोट से उबर रहे इस स्टार ऑलराउंडर ने धमाकेदार कमबैक का 'शंखनाद' किया है.

बांग्लादेश के खिलाफ हुए थे चोटिल
हार्दिक पंड्या अक्टूबर में वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने के बाद से मैदान से बाहर थे. अब पूरी तरह से फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं. उन्होंने सोमवार को अपने फैंस को आश्वासन दिया कि वह IPL के दौरान सभी 14 मैच खेलेंगे. इसके साथ ही टीम को जितनी जरूरत होगी उतनी गेंदबाजी भी करेंगे.

वर्ल्ड कप से थे बाहर
हार्दिक ने कहा, "मैं अक्टूबर में वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गया था और शुरू में लगा कि यह मामूली चोट है और मैं कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और मुझे पूरी तरह फिट होने में समय लगा." उन्होंने कहा, "वह अब पूरी तरह से फिट हैं और उस फ्रेंचाइजी के लिए अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हैं, जिसके साथ उन्होंने 2015 में अपना आईपीएल करियर शुरु किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

हार्दिक पंड्या ने क्या कहा?
हार्दिक ने आगे कहा, "मैं आईपीएल में गेंदबाजी करूंगा. मैं चोट से पूरी तरह उबर चुका हूं और मैं बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने के लिए उत्सुक हूं. अगले कुछ महीनों तक उनका ध्यान सिर्फ मुंबई इंडियंस और IPL पर रहेगा और वह इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोचेंगे. उन्होंने कहा कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को सुरक्षित रखने के लिए कोई भी मैच नहीं छोड़ेंगे, जो आईपीएल खत्म होने के पांच दिन बाद शुरू होगा. पांड्या ने कहा, "मैंने आईपीएल में शायद ही कभी कोई मैच मिस किया हो और इसलिए मैं इस सीजन के सभी 14 मैच खेलूंगा."

TAGS

Trending news