Delhi HC on UAE Passport Outsourcing Case: UAE में भारतीय प्रवासियों की पासपोर्ट और काउंसलर सर्विस को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने अलहिंद टूर्स एंड ट्रैवल्स को दिया गया ठेका रद्द कर नए टेंडर जारी करने का हुक्म दिया. अबू धाबी, दुबई समेत कई भारतीय मिशनों की सर्विस पर इसका असर पड़ने का इमकान है.
India UAE Defense Deal: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच UAE अपनी सुरक्षा रणनीति मजबूत करने में जुटा है. मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद UAE का अमेरिका पर भरोसा कम हुआ, जबकि इस दौरान उसकी भारत से नजदीकियां बढ़ी हैं. नई दिल्ली पर भरोसा दिखाते हुए यूएई ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल और आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने पर बातचीत कर रहा है.
Sharjah Police Rescue Woman on Pizza Order: यूएई के शारजाह में पुलिस की सूझबूझ ने एक महिला की जान बचा ली. एक महिला ने खतरे के बीच पुलिस को फोन कर पिज्जा मंगाने की बात कही. फिर क्या था पुलिस ने खतरे को भांपते हुए कार्रवाई की और उसको सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.
Bakrid Celebration by Indian Diaspora: भारत समेत एशिया के कई देशों में 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी. इससे एक दिन पहले यानी आज 27 मई को मिडिल ईस्ट, यूरोप और अमेरिका समेत कई देशों में लोगों ने जोशोखरोश और अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा मनाई. हालांकि, इस दौरान देश विदेश में रहे प्रवासियों ने अपनों की कमी महसूस हुई है. उनमें से कई इस टीस को बताते हुए भावुक हो गए.
UAE Deported Pakistani Shia Muslims: UAE से हजारों पाकिस्तानी शिया मुसलमानों को डिपोर्ट किए जाने की खबरों ने पाकिस्तान में चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान युद्ध के बाद डिपोर्टेशन की कार्रवाई तेज हुई है. कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना सामान और जमा पूंजी के वापस भेज दिया गया.
UAE withdrawn from OPEC Organization: संयुक्त अरब अमीरात के OPEC और OPEC प्लस से अलग होने के फैसले से वैश्विक तेल बाजार में हलचल मच गई. UAE का मकसद अपने कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाना है, जिसका फायदा आने वाले दिनों में भारत समेत दुनिया के कई देशों में पड़ेगा. जानें क्या होगा फायदा?
अमेरिका और इजरायल की हिंसक नीतियों ने लगभग पूरी दुनिया जंग में धकेल दिया है. बीते 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान में हजारों बेगुनाहों की मौत हो गई, जिनमें से कई मासूम बच्चे शामिल है.
India on Abu Dhabi Incident: अबू धाबी में मिसाइल हमले के दौरान गिरे मलबे से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. इस घटना पर यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने गहरा शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
UAE Fake Missile Video Case: संयुक्त अरब अमीरात में सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इनमें 19 भारतीय शामिल हैं. आरोपियों पर नकली मिसाइल वीडियो फैलाने और ईरान की तारीफ करने का आरोप है.
UAE BAPS Temple Closed: अमेरिका-इजरायल के जरिये मिडिल ईस्ट में छेड़ी गई जंग की असर का दायरा अब लगातार बढ़ता जा रहा है. हालिया दिनों ने ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने हुए मिसाइल हमला किया था. सुरक्षा के मद्देनजर ने UAE के अबू धाबी स्थित मशहूर BAPS हिंदू मंदिर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया.
UAE Visa News: ईरान और इजरायल युद्ध के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और UAE में फंसे हुए हैं. UAE ने ऐसे यात्रियों के लिए एक ज़रूरी घोषणा की है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Ramadan 2026 Date: दुनियाभर के मुसलमान पवित्र रमजान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. UAE और सऊदी अरब में रमजान का चांद देखने की अपील की गई है. भारत के लोग चांद देखने के साथ, सऊदी अरब में हलाल के ऐलान पर नजरें बनाएं हैं. अबू धाबी से शाबान के आखिरी चांद की तस्वीरें जारी हुई हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सऊदी में 17 फरवरी को चांद देखा जाएगा, जबकि भारत में पहला रोजा सऊदी अरब के एक दिन बाद शुरू होगा.
UAE Ramadan Moon Sighting Warning: UAE ने रमजान से पहले चेतावनी दी है कि दूरबीन से चांद देखने की कोशिश करना आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि सूरज और चांद बहुत पास होंगे. एक्सपर्ट्स ने लोगों से ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर भरोसा करने की अपील की है.
Ramadan 2026 Date: इस माह से शुरू होने वाले रमजान की तारीखों को लेकर अटकलें शुरू हो गईं हैं. इस बीच यूनाईटेड अरब अमीरात स्थित इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर ने बड़ा खुलासा किया है. एस्ट्रोनॉमी सेंटर ने रमजान के पहले रोजे की भविष्यवाणी करते हुए बताया कि 17 फरवरी को चांद देखना नामुमकिन है, इसके पीछे एक खास वहज बताई गई है, जानें क्या है पूरा मामला?
संयुक्त अरब अमीरात के एक मशहूर उद्योगपति ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों के लिए खास पहल की घोषणा की है. उनका कहना है कि जो भी कंपनी का कर्मचारी इस साल शादी करेगा उसको 12 लाख रुपये का शादी ग्रांट दिया जाएगा.
UAE President India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर यूएई राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद 19 जनवरी को भारत आएंगे. यह उनकी तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी. इस दौरे में व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी. दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद की यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है.
Saudi Arabia warns UAE on Yemen Tension: यमन के दक्षिणी इलाकों में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन ने यूएई समर्थित अलगाववादियों को सख्त चेतावनी दी है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने संयम, कूटनीति की अपील की है. हालात हदरामौत और महरा में सैन्य हलचल से और गंभीर हो गए हैं.
Gold Price Today: दुनियाभर में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतें लगातार आसाम छू रही हैं. इस बीच दुबई ने सोने की खरीद क्षमत आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 14 कैरेट सोने की कीमत जारी की है. एक्सपर्ट्स की मानें तो भारत और दुबई में सोने कीमतों में इजाफे की वजह इसका इंटरनेशनल मार्केट सबसे सुरक्षित इंवेस्टमेंट है.
India Pakistan Asia Cup Final: एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. यह पूरा टूर्नामेंट टीम इंडिया के लिए भावनात्मक रूप से काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है. फाइन से पहले ट्राफी के साथ प्री मैच फोटो सेशन नहीं हुआ, टीम इंडिया ने जीत के बाद पाकिस्तान के मंत्री और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया. नतीजा यह हुआ कि पहली बार विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई और स्टेडियम में उहापोह की स्थिति देखी गई.
Indian Youth Abu Dhabi Lottery Winner: उत्तर प्रदेश के 30 साल के भारतीय प्रवासी कामगार संदीप कुमार प्रसाद ने अबू धाबी की बिग टिकट लॉटरी में 36 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीतकर रातों-रात करोड़पति बन गए. इसी जैकपाट में एक अन्य भारतीय शख्स शमीम मूलाथिल ने लग्जरी कार जीती.
UAE Humanitarian Ship departs to Gaza: इज़राइली नाकाबंदी से ग़ज़ा में भूख और कुपोषण से हालात भयावह हैं, अब तक 332 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच UAE ने 'ऑपरेशन चिवैलरस नाइट 3' के तहत 7,000 टन राहत सामग्री वाला जहाज भेजा, जिसमें फूड पैकेट, दवाएं, टेंट और एंबुलेंस शामिल हैं.
Eid Milad-un-Nabi 2025: UAE सरकार ने पैगंबर मोहम्मद (PBUH) के जन्मदिन पर 5 सितंबर को प्राइवेट सेक्टर को भी छुट्टी देने का ऐलान किया है. इससे सरकारी और निजी दोनों कर्मचारियों को तीन दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा. हालांकि, इस बार सऊदी और UAE में तारीख अलग-अलग रहेगी.