Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1625745
Zee SalaamZee Salaam CricketPak Vs Afg: रोज़ा, नमाज़ और इफ्तार, UAE में सीरीज के दौरान खूब इबादत कर रहे हैं खिलाड़ी

Pak Vs Afg: रोज़ा, नमाज़ और इफ्तार, UAE में सीरीज के दौरान खूब इबादत कर रहे हैं खिलाड़ी

Pak Vs Afg: पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच चल रही टी-20 सीरीज में देखा गया कि सभी खिलाड़ी रमजान के महीने का एहतराम करते हुए रोजा, नमाज जैसी जरूरी चीजों पर अमल कर रहे हैं. देखिए तस्वीरें और वीडियो

Pak Vs Afg: रोज़ा, नमाज़ और इफ्तार, UAE में सीरीज के दौरान खूब इबादत कर रहे हैं खिलाड़ी

Pak Vs Afg T20: पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को तीन टी-20 मैचों का पहला मुकाबला खेला. रमज़ान की वजह से मैच का आगाज़ थोड़ी देर से हुआ था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के सोशल मीडिय हेंडल्स देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि टीम के लगभग सभी खिलाड़ी रमज़ान के दौरान रोजे भी रख रहे हैं और मैच भी खेल रहे हैं. 

शारजाह में खेले गए पहले टी-20 से पहले देखा गया कि पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने इफ्तार पार्टी की. उसके बाद सभी ने मिलकर मगरिब की नमाज़ भी अदा की. दोनों टीमों की एक साथ नमाज़ पढ़ते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग उनकी इस भावना की तारीफ कर रहे हैं. ना सिर्फ मैच से पहले बल्कि प्रेक्टिस सेशन के दौरान भी दोनों टीमों को नमाज़ पढ़ते हुए देखा गया है. 

IPL 2023: आईपीएल के नियमों में हुआ बदलाव, जानें बोर्ड ने क्या किए बदलाव

Add Zee News as a Preferred Source

पीसीबी के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह खिलाड़ी वहां इफ्तार कर रहे हैं. वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों को खाने के पैकेट लेते हुए और प्लेटों में खाना लेते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा कुछ खिलाड़ी जमीन पर बैठकर ही इफ्तार कर रहे हैं और अल्लाह से दुआ मांगने के बाद सभी ने रोजा इफ्तार किया. 

मैच की बात करें तो पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने जबरदस्त जीत हासिल की है. यह पहली बार है जब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को इंटरनेशल मैच में धूल चटाई है. पाकिस्तान के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और एक भी बल्लेबाज ठीक से नहीं चल पाया. पूरी पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर्स में 9 विकेट गंवाकर 92 रन बनाए थे. पाकिस्तान से मिले स्कोर का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर्स रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए. 

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news