Urvashi Rautela-Rishabh Pant: इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की जोड़ी रोज़ाना खूब सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, उर्वशी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना एक क़िस्सा सुनाया जिसमें वो बताती हैं कि 'एक बार जब वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थीं, तब ‘मिस्टर RP’ मिलने के लिए आए थे. वो लॉबी में इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई थी बाद में मुझे पता लगा. मेरे फोन में 17 मिसकॉल थीं, लेकिन मैंने बाद में कहा कि जब आप मुंबई में आओगे, तब मिलेंगे और फिर हम वहां पर मिले भी, लेकिन तब तक मीडिया में चीज़ें आ चुकी थीं.'
सोशल मीडिया पर छाए फनी मीम्स
जब ये इंटरव्यू वायरल हआ तो ऋषभ ने भी जवाब देने में देरी नहीं की. जिसके बाद ऋषभ पंत ने इसका जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिख दिया कि कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मज़े के लिए झूठ बोल देते हैं, ताकि अलग-अलग हेडलाइंस मिल सकें और ख़बरों में बने रहें. देखकर दुख होता है कि लोग कैसे फेम और नाम के प्यासे बैठे हैं.
ऋषभ ने आखिर में हैशटैग के साथ लिखा कि मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है. हालांकि ऋषभ ने बाद में इसे डिलीट भी कर दिया था लेकिन तब तक ये स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था. देखते ही देखते ये नोक-झोंक एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर होने लगे. ऋषभ ने तो अपनी लगाई स्टोरी को डिलीट कर दिया है लेकिन उनके फैंस ने मोर्चा संभालते हुए उनकी तरफ से फनी मीम्स बनाकर इस लड़ाई को जारी रखा है. आप खुद ही देख लीजिए की सोशल मीडिया किस तरह के मीम्स छाए हुए हैं.
ये देखिए ऋषभ के फैंस ने ये मीम उर्वशी के 'मिस्टर RP' कहने पर बनाया है.
ये मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल है
इनकी नोक-झोंक की तुलना यूक्रेन-रूस के वार से हो रही है.
ये देखिए सोशल मीडिया पर मिले मसाले को लेकर मीम मेकर्स की खुशी का इज़हार.
ओह! तो इस वजह से ऋषभ ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है.
ये तो हद ही हो गई.
Watch Zee Salaam Live TV