Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1601739
Zee SalaamZee Salaam CricketPM Modi enthralls Crowd in IND vs AUS 4th test: पीएम मोदी के पहुंचने पर कुछ ऐसा रहा नजारा, देखें वीडियो

PM Modi enthralls Crowd in IND vs AUS 4th test: पीएम मोदी के पहुंचने पर कुछ ऐसा रहा नजारा, देखें वीडियो

Ind vs Aus Test Match: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने शिरकत की और खिलाड़ियों को सपोर्ट किया. इस दौरान के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल गो रहे हैं.

PM Modi enthralls Crowd in IND vs AUS 4th test: पीएम मोदी के पहुंचने पर कुछ ऐसा रहा नजारा, देखें वीडियो

Ind vs Aus Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मैच खेला जा रहा है. इस खास मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथॉनी एल्बेनेज पहुंचे. आपको जानकारी के लिए बात दें चार मैचों की इस गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने एक और भारत ने 2 मैच जीते हैं और आज आखिरी मैच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. टीम इंडिया हर हाल में ये सीरीज जीतना चाहेगी, क्योंकि टीम के जीत के बाद टेस्ट चैंपियनशिप के रास्ते साफ हो जाएंगे, और टीम को श्रीलंका के भरोसे नहीं रहना होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में पीएम मोदी

सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में पीएम कप्तान के बरारबर में खड़े होकर राष्ट्रगान गाते दिखाई दे रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में वह कप्तान रोहित शर्मा का हाथ उठाडते हुए दिख रहे हैं. पीएम मोदी की इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. कई बीजेपी नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने पीएम की इस विजिट का वीडियो इंटरनेट पर डाला है.

आपको जानकारी के लिए बता दें ये मैच अहमाबाद में हो रहा है. भारत की शुरूआत काफी अच्छी रही है. शुरूआती ओवरों में ही भारतीय दिग्गज बॉलर अश्विन ने ट्रेविस का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया तो बड़ा झटका दिया. पहले दिन क्या होने वाला है ये देखना काफी दिलचस्प होगा. बहरहाल पीएम मोदी की इस शिरकत के मौके पर स्टेडियम में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ थी. लोगों ने बुलंद आवाज़ राष्ट्रगान गाया जो कि मन को मोहने वाला था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news