Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2510106
Zee SalaamZee Salaam Cricketलड़का से लड़की बना इस भारतीय क्रिकेटर का बेटा, इंस्टाग्राम पर वीडियो देख हैरान हुए लोग!

लड़का से लड़की बना इस भारतीय क्रिकेटर का बेटा, इंस्टाग्राम पर वीडियो देख हैरान हुए लोग!

Sanjay Bangar: अपने समय के मशहूर भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने अपना जेंडर बदल लिया है. आर्यन अब एक लड़की बन चुका है, और उसने अपना नाम आर्यन से अनाया रख लिया है. 

लड़का से लड़की बना इस भारतीय क्रिकेटर का बेटा, इंस्टाग्राम पर वीडियो देख हैरान हुए लोग!

Sanjay Bangar Son Changed his Gender: भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने अपना जेंड़र बदल लिया है. वह अब लड़का से लड़की बन चुका है. इस बारे में आर्यन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपने हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में जिक्र करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने इस ट्रांसफॉर्मेशन में लगे 10 महीने के जर्नी के बारे में बताया है. आर्यन बांगड़ ने माही, विराट और अपने पिता के साथ फोटो पोस्ट की है. 

पिता की तरह बेटा भी है क्रिकेटर
आर्यन बांगड़ भी अपने पिता संजय की तरह एक क्रिकेटर है. वह बाएं हाथ से बैटिंग करता है. आर्यन बांगड़ एक लोकल कल्ब इस्लाम जिमखाना की तरफ से खेलता है. आर्यन के लड़की बनने से जहां लोगों का काफी हैरानी हो रही है, वहीं आर्यन लड़की बनकर काफी खुश है. आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें वह कह रहा है कि "क्रिकेट खेलने के अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए मैंने काफी कुछ त्याग किया है. लेकिन क्रिकेट के अलावा भी मेरी एक लाइफ है, जो मेरे द्वारा खोजी गई है. मेरे लिए ये सफर इतना आसान नहीं है, लेकिन इसमें मिली जीत मेरे लिए दूसरी सारी चीजों से बड़ी है." 

 

Add Zee News as a Preferred Source
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

मैनचेस्टर में रहता है आर्यन 
आर्यन फिलहाल इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहता है. आर्यन वहीं काउंटी क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलता है. क्रिकेट खेलते हुए आर्यन का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है, जिसमें से उसका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उसने एक मैच में 145 रन का विशाल स्कोर भी बनाया था. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

About the Author

TAGS

Trending news