Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1558181
Zee SalaamZee Salaam CricketShaheen Wedding: बेटी की विदाई पर भावुक हुए शाहिद, कह डाली बेहद इमोशनल बात

Shaheen Wedding: बेटी की विदाई पर भावुक हुए शाहिद, कह डाली बेहद इमोशनल बात

Shaheen Afridi Wedding: पाकिस्तान के बेहतरीन बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की बेटी से निकाह कर लिया है. इसके शाहिद ने बेहद इमोशनल होकर एक बात कही है. पढ़ें.

Shaheen Wedding: बेटी की विदाई पर भावुक हुए शाहिद, कह डाली बेहद इमोशनल बात

Shaheen Afridi Wedding: शाहीन अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा से निकाह कर लिया है. उनकी शादी के मौके पर कई बड़े क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया. आपको बता दें शाहीन और अनशा ने कुछ वक्त पहले ही सगाई की थी. अब दोनों के परिवारों ने इसे शादी में तब्दील करने का फैसला किया था. अनशा शाहिद अफरीदी के दिल के बेहद करीब हैं. जब उनकी शादी हुई तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भावुक हो गए. ये होने लाज़मी भी है, एक बाप के लिए उसकी बेटी का रुकसत होना बहुत बड़ा पल होता है. उनकी विदाई के बाद शाहिद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया जिसपर उन्होंने दिल छूने वाली बात लिखी हुई थी.

शाहिद अफरीदी बेटी की शादी में हुए इमोशनल

शहिद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखते हैं- बेटी आपके बगीचे का सबसे खूबसूरत फूल होती हैं क्योंकि वे बड़े आशीर्वाद से खिलती हैं. एक बेटी वह है जिसके साथ आप हंसते हैं, सपने देखते हैं और पूरे दिल से प्यार करते हैं. माता-पिता के रूप में, मैंने अपनी बेटी को निकाह में शाहीन अफरीदी को दिया है. उन दोनों को ढेर सारी बधाई.

शाहिद अफरीदी का पोस्ट हुआ वायरल

शाहिद अफरीदी के इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. इस वक्त तक उनके इस ट्वीट पर 44 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग इस नए जोड़े को खूब बधाई दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है बेटी की निकाह की खूब सारी बधाई. अल्लाह दोनों को खुश रखे. पूर्व क्रिकेटर उमरान अकमल लिखते हैं बेटी के निकाह की आपको खूब बधाई अल्लाह उसपर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे.

आपको जानकारी के लिए बता दें हाल ही में शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए थे और वह विदेश रिहैब के लिए गए थे. जिसके बाद वह कई सीरीज का भी हिस्सा रहे थे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news