Shahid Afridi Honoured: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को एक बड़ा सम्मान मिला है. इस अवॉर्ड को पाने के बाद वह एक खास क्लब में शामिल हो चुके हैं. ये वही अफरीदी हैं, जिन्होंने 1996 में सिर्फ 37 गेंदों में सबसे तेज वनडे शतक बनाया था, जो करीब 17 साल तक अमर रहा.
Pakistan Petrol Price: पश्चिम एशिया युद्ध के कारण पाकिस्तान में तेल संकट गहरा गया है. पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सरकार के पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने के फैसले का समर्थन किया है, जबकि इस संकट की मार पीएसएल 2026 पर भी पड़ी है.
Shahid Afridi shocking revelations: टीम इंडिया 2011 के वनडे विश्व कप में चैंपियन बनी थी. उसने फाइनल में श्रीलंका को मात दी थी, लेकिन खिताबी जंग से पहले भारत ने पाकिस्तान को एक बड़ा दर्द दिया था. ये दर्द सेमीफाइनल की हार थी, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा मैदान के बाहर से मिले समर्थन ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कांपने पर मजबूर कर दिया था.
Shahid Afridi vs Shadab Khan: पाकिस्तान क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक बड़ी जंग देखने को मिल रही है. हमेशा विवादों में रहने के लिए मशहूर देश में जूनियर और सीनियर खिलाड़ी आपस में भिड़ गए हैं. पाकिस्तान के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक शाहिद अफरीदी अपने कुछ साथियों की बुराई से खुश नहीं हैं.
टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है. आज यानी 7 फरवरी को विश्व कप में 3 मुकाबले हुए. इस बार टूर्नामेंंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. वहीं, एशिया की 8 टीमें शामिल हैं. बहरहाल, आज हम बात कर रहे हैं टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों के बारे में.
पूर्व भारतीय कप्तान व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने तूफानी अंदाज में खेलने के लिए जाने जाते हैं. वनडे क्रिकेट को मानो रोहित का फेवरेट फॉर्मेट हो. उन्होंने लिमिटेड ओवर्स के इस फॉर्मेट में ऐसे-ऐसे कारनामे किए हैं, जो कि शायद ही कोई कर पाएगा.रोहित के पास आज के मुकाबले में एक अनोखा कीर्तिमान रचने का मौका है. वह पाकिस्तान के तूफानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड के बारे में.
Shahid Afridi on Mustafizur Rahman Controversy: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ जहर उगलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच मुद्दे पर ज्ञान देते हुए विवादित बयान दिया है. दरअसल, आईपीएल 2026 से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जिसकी वजह से दोनों क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास आई है. बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की हत्या के कारण देशभर में आक्रोश का माहौल है. ऐसे में बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए मुस्तफिजुर को आईपीएल से रिलीज करने का फैसला किया. हालांकि, इस निर्णय से BCB बौखला गया है और पाकिस्तान के रास्ते चलने की जिद्द कर रहा है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज को टीम इंडिया फतह करने में कामयाब रही थी. दोनों देशों के बीच खेली गई 3 मैचों की रोमांचक सीरीज में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली, जहां पहला मैच टीम इंडिया ने जीता तो दूसरा दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया था और सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई थी. हार्दिक पांड्या के पास जबरदस्त रिकॉर्ड रचने का सुनहरा मौका है.
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने थोड़े समय पहले अपनी रिटारयमेंट से वापसी की थी. यह पहली बार नहीं था जब किसी खिलाड़ी ने संन्यास से वापसी की है इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने ऐसा किया है, आइए जानते हैं विस्तार से...
Asia Cup 2025: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान के खिलाफ जमकर जहर उगला है. इरफान पठान ने पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद अफरीदी के साथ हुई अपनी एक लड़ाई को लेकर बड़ा खुलासा किया था.
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अपनी टीम पर हमला बोला. बता दें कि भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी.
India vs Pakistan: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत के दौरान सबसे चर्चित विवाद शाहिद अफरीदी बनाम महेंद्र सिंह धोनी का रहा है. शाहिद अफरीदी बनाम महेंद्र सिंह धोनी के विवाद ने साल 2005 में हर किसी को हैरान कर दिया था.
एशिया कप 2025 के लिए 19 अगस्त को भारतीय टीम के स्क्वॉड की घोषणा होने के बाद बवाल मच गया था. इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी भारतीय टीम की तारीफ करते दिखे...
भारत के पूर्व ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ हुई अपनी लड़ाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है. टीम इंडिया साल 2006 में पाकिस्तान के दौरे पर थी, तब इरफान पठान और शाहिद अफरीदी के बीच फ्लाइट में ही लड़ाई हो गई थी. इरफान पठान ने एक इंटरव्यू के दौरान अब उसी घटना के बारे में लोगों को बताया है.
आजकल क्रिकेटर्स के लव अफेयर्स और शादी के बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं. इनमें कई क्रिकेट खिलाड़ियों की शादियां अनूठी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी ही कजिन बहन को अपनी दुल्हन बना लिया था.
DNA Analysis: भारतीय लीजेंड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया था. अफरीदी पहले तो भारत से मैच खेलने की फरियाद करता रहा. खेल भावना का हवाला देता रहा. फिर अपने असली रूप में आ गया. अफरीदी औऱ उसकी चौकड़ी की भारत विरोधी सोच खुलकर सामने आ गई.
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का मैच रद्द कर दिया गया. यह मैच रविवार 20 जुलाई को बर्मिंघम में होना था. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मुकाबले से एक दिन पहले मैच से हटने के लिए भारतीय खिलाड़ियों पर तीखा हमला किया है.
Yashasvi Jaiswal Can Break 2 World Records: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (India vs England Test Series) में भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजरें होंगी.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अक्सर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगलते रहते हैं. शाहिद अफरीदी ने हाल ही में एक बयान दिया है कि भारत विकास के मामले में पाकिस्तान से 10 साल पीछे है और वह पाकिस्तान से कम्पीट करने का सपना देखते हैं.
Shahid Afridi: अफरीदी के स्वागत के लिए भारतीयों का इस तरह टूट पड़ना लोगों को अच्छा नहीं लगा. कार्यक्रम के दौरान अफरीदी ने मंच से यह भी कहा कि उन्हें भारत के केरल राज्य और वहां का खाना बहुत पसंद है.
Shahid Afridi Cricketer: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने संन्यास के बाद एक ही काम किया है और वह भारत के खिलाफ जहरीले बयान देना है. वह कश्मीर से लेकर सेना और आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश करते हैं.
लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) की टीम ने PSL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने रविवार को खेले गए फाइनल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 6 विकेट से मात देकर तीसरी बार PSL की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है.