Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2384458
Zee SalaamSalaam Crime NewsMuzaffarpur: रेप के बाद लड़की का प्राइवेट पार्ट काटने का इल्जाम; मुल्जिम की बेटी पर थी बुरी नजर

Muzaffarpur: रेप के बाद लड़की का प्राइवेट पार्ट काटने का इल्जाम; मुल्जिम की बेटी पर थी बुरी नजर

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के पारु में दबंगों ने नाबालिग महादलित लड़की की धारदार हथियार से की हत्या. गांव के अधेड़ व्यक्ति पर लगा आरोप. एक तरफा प्रेम में लड़की को घर से उठा कर ले जा कर कत्ल का इल्जाम. प्राइवेट पार्ट काटने की भी बात आ रही सामने. पुलिस ने इस बात से किया इंकार.

Muzaffarpur: रेप के बाद लड़की का प्राइवेट पार्ट काटने का इल्जाम; मुल्जिम की बेटी पर थी बुरी नजर

Muzaffarpur Rape Case:  मुजफ्फरपुर के पारु थाना इलाके के लालू छपरा के नयाटोला गोपालपुर में दो दिन पहले एक नाबालिग का कत्ल कर शव चौर में फेंकने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इसको लेकर आज SSP राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. मामले में मुख्य आरोपी संजय यादव की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है.

लड़की की लाश बरामद
सोमवार को लालू छपरा के चौर में महादलित नाबालिग छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में पानी में मिला. उसकी लाश पर कई गंभीर जख्म थे. वहीं उसका मुंह बांधा हुआ था और उसके शरीर पर कई जगह कटे हुए निशान मिले हैं. इसके साथ ही अगल-बगल खून का धब्बा पाया गया था. बताया जा रहा हैं कि उसकी हत्या से पहले उसका रेप किया गया और फिर धारदार हथियार से कई जगह काटा गया.

लड़की से शादी करना चाहता था
घटना को लेकर मृतका की मां ने बताया कि गांव के 41 साल के संजय यादव ने उनकी छोटी बेटी की हत्या कर दी है. मृतका की मां ने बताया कि संजय यादव की पत्नी मर चुकी हैं और कई महीनों से उसकी मेरी बेटी पर बुरी नज़र थी. वह मेरी बेटी से शादी करना चाहता था. अक्सर उसे शादी कराने की बात कहता था. रविवार की रात को पति और बेटा बाहर सोए हुए थे, घर के अंदर मैं और छोटी बेटी सोये हुए थे, तभी देर रात संजय यादव अपने कई साथियों के साथ आया और बेटी का मुंह दबा कर उसको जबरन उठा के ले गया, फिर सुबह उसकी लाश चौर में पोखर में मिली. लड़की के भाई ने बताया कि देर रात घर का टाटी तोड़कर 5 लोग घुसे थे और बहन को जबरन उठा ले गये. रेप करने के बाद कत्ल कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Bhagalpur Police Line Murder Case: महिला सिपाही समेत पुलिस लाइन में मिली 5 लाशें, बीवी पर शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

खून से लथपथ मिली लाश
बताया जा रहा है कि लड़की के शरीर पर चाकू और खुरपी के कई जख्म मिले हैं. वहीं उसका स्तन भी काट देने की बात सामने आ रही है. लेकिन इस बात की तस्दीक नहीं हो पाई है. हालांकि इसको लेकर पुलिस ने कहा कि लड़की के शरीर पर 3 जख्म मिले हैं. वहीं इस घटना में प्रयुक्त खुरपी बरामद की गई है. वहीं घटना स्थल से खून के कई छींटें मिली हैं. जिसे जांच टीम ने कलेक्ट कर लिया है.

पुलिस कर रही जांच
मामले में आज जिले के SSP राकेश कुमार घटना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा हैं और मृतक युक्ति के एक गर्दन पर दूसरा पीठ पर और तीसरा हाथ पर धारदार हथियार से बार किया गया था.मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब क्लियर हो पाएगा.फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news