Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1674179
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटसलमान खान ने बताया कैसी गर्लफ्रेंड चाहिए, एक्टर की वजह से हुए सारे ब्रेकअप

सलमान खान ने बताया कैसी गर्लफ्रेंड चाहिए, एक्टर की वजह से हुए सारे ब्रेकअप

Salman Khan Girlfriend: सलमान खान ने हाल ही में एक प्रोग्राम में बताया है कि उन्हें कैसी गर्लफ्रेंड चाहिए. इसके अलावा उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में भी बात की है.

सलमान खान ने बताया कैसी गर्लफ्रेंड चाहिए, एक्टर की वजह से हुए सारे ब्रेकअप

Salman Khan Girlfriend: जब भी बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर के बारे में जिक्र होता है तो उसमे सलमान खान का नाम जरूर आता है. सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई है. इसी दौरान सलमान खान ने अपनी शादी के बारे में बात की है. उन्होंने बताया है कि उन्हें किस तरह की लड़की चाहिए.

सलमान ने शादी पर की बात

सलमान खान जितना फिल्मों की वजह से मशहूर हैं उतना ही वह अपनी शादी को लेकर मशहूर हैं सलमान खान जल्द ही 60 साल के होने वाले हैं लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है. हाल ही में रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंचे हैं यहां उनसे शादी के बारे में सवाल पूछा गया है. इस पर सलमान खान ने खुल कर जवाब दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Photos: बिना शादी के दूसरी बार मां बनेंगी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, इतने बार पिता बने एक्टर 

शादी के लिए मां-बाप बोलने लगे

शादी के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा है कि "'मेरे ऊपर इतना प्रेशर आ रहा है, अब तो मेरे माता-पिता भी मुझे बोलेने लगे हैं. 57 साल का हो गया हूं, अब तो ये है जो हो सिर्फ एक हो और आखिरी होना चाहिए जो बीवी बने. ऊपर वाला चाहेगा तब होगा. पहले कभी मैंने हां किया तो दूसरे ने न किया, कभी इसका उल्टा भी हुआ, लेकिन अब दोनों साइड से न आ रहा है. जब हां आएगा तब हो जाएगी."

सलमान की ही गलती थी

शादी के साथ-साथ सलमान खान ने अपने ब्रेकअप के बारे में बताया है. सलमान खान ने कहा है कि "पहला ब्रेकअप हुआ तो लगा कि उनकी गलती थी. दूसरी तीसरी तक भी ये ही सोच रही, लेकिन चौथे पर थोड़ा डाउट हुआ और फिर उसके बाद और ज्यादा हुए. तो ये साफ हो गया कि कहीं न कहीं मेरी ही गलती थी और कमी मुझ में ही थी. बाकी सब अपनी जगह अच्छी थी. उनको शायद ये डर था की शायद मैं उन्हें वो खुशी न दे पाऊं जो वो चाहती थीं. अच्छी बात ये है कि सब काफी खुश हैं."

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news