Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1627235
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटAkanksha Dubey Suicide: खुदकुशी से कुछ देर पहले पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ था गाना, कौन था ब्वॉयफ्रेंड

Akanksha Dubey Suicide: खुदकुशी से कुछ देर पहले पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ था गाना, कौन था ब्वॉयफ्रेंड

Akanksha Dubey Suicide in hotel: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपना आखिरी गाना रिलीज होने के कुछ देर बाद ही खुद को फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि उन्होंने बनारस के एक होटल में फांसी लगाई है. 

Akanksha Dubey Suicide: खुदकुशी से कुछ देर पहले पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ था गाना, कौन था ब्वॉयफ्रेंड

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चमकती हुई एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. हैरानी की बात यह है कि खुदकुशी से कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस का गाना सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ रिलीज हुआ है. जो यूट्यूब पर व्यूज बंटोरने में लगा हुआ है. 

जब आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम हैंडल पर गए तो देखा कि उनके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अपने फॉलाअर्स के लिए वो तरह-तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनकी लास्ट की बात करें तो उन्होंने एक रील बनाई थी. जिसमें वो गाड़ी के अंदर बैठी हुई हैं और कह रही हैं,"खुद को बदला नहीं है, बस वक्त के साथ आदत बदल ली है अपनी, अब जो जैसा है उसके मैं वैसी हूं. बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं." इस वीडियो को शेयर करते हुए आकांक्षा दुबे ने कैप्शन में Noted लिखा था. 

छोटी सी उम्र में फिल्मी करियर में एंट्री करने वाली आकांक्षा दुबे का राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से शुरुआत की थी. उन्होंने कई अहम गाने और फिल्मों में काम किया है. उनके सुसाइड से कुछ देर पहले ही रिलीज होने वाला गाना भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक आकांक्षा पिछले काफी वक्त से समर सिंह (Akanksha With Samar Singh) के करीब थीं. 

Add Zee News as a Preferred Source

देखिए आकांक्षा सिंह का आखिरी गाना:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news