Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1571458
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटDream Girl 2 Teaser: बैकलेस ड्रेस में नजर आए आयुष्मान खुराना, पठान से किया फलर्ट

Dream Girl 2 Teaser: बैकलेस ड्रेस में नजर आए आयुष्मान खुराना, पठान से किया फलर्ट

Dream Girl 2 Teaser: 'ड्रीम गर्ल 2' फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें आयुष्मान खुराना ने बैकलेस ड्रेस पहनी है और वह शाहरुख खान के साथ फलर्ट कर रहे हैं.

Dream Girl 2 Teaser: बैकलेस ड्रेस में नजर आए आयुष्मान खुराना, पठान से किया फलर्ट

Dream Girl 2 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनीत 'ड्रीम गर्ल 2' सात जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. अभिनेता ने ट्विटर पर यह जानकारी दी. खुराना ने फिल्म का क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज ड्रीम गर्ल वापस आ गई है. सात को साथ में देखेंगे 'ड्रीम गर्ल-2'. सात जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है." 

 

2019 में आई थी ड्रीम गर्ल

Add Zee News as a Preferred Source

यह फिल्म दरअसल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ की अगली कड़ी है। इसमें आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में है. फिल्म में खुराना, महिला की आवाज निकालकर दूसरों का ध्यान आकर्षित करते हैं. वहीं, ड्रीम गर्ल-2 एक छोटे शहर के लड़के करम (खुराना) की कहानी पर आधारित है. जिसे मथुरा में एक लड़की परी (अनन्या पांडे) से प्यार हो जाता है. जिसके बाद कुछ ऐसा होता है कि करम पूजा बन जाता है.

यह भी पढ़ें: Virat and Mandhana: विराट और मंधाना का है गहरा कनेक्शन, दोनों ने किया है ये कमाल

शाहरुख खान से किया फलर्ट

फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूजा बने हुए हैं. अयुष्मान ने वीडियो में बैकलेस पिंक लहंगा पहने हुए हैं. टीजर में आयुष्मा ने लिपस्टिक भी लगाई हुई है. वह शाहरुख खान से फलर्ट कर रहे हैं. टीजर काफी रोमांचित करने वाला है.

फिल्म में ये हैं एक्टर्स

राज शांडिल्य के निर्देशन तथा एकता कपूर और शोभा कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले 29 जून को रिलीज होने वाली थी. फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना व अनन्या पांडे के अलावा, अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल की सकसेज के बाद अनाउंस किया था कि वह इस फिल्म का सीक्ववल बनाएंगे. 

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news