Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1562950
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटमुसलमानों के खिलाफ बोल रहे थे पत्रकार, राखी सावंत ने की बोलती बंद, पढ़िए क्या कहा

मुसलमानों के खिलाफ बोल रहे थे पत्रकार, राखी सावंत ने की बोलती बंद, पढ़िए क्या कहा

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने उस वक्त पत्रकारों की बोलती बंद कर दी जब वे उनके और उनके पति के मज़हब इस्लाम को लेकर कुछ गलत बोल रहे थे. जानिए उन्होंने क्या कहा

मुसलमानों के खिलाफ बोल रहे थे पत्रकार, राखी सावंत ने की बोलती बंद, पढ़िए क्या कहा

Rakhi Sawant: बॉलीवुड डांसर राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. पिछले दिनों अचानक शादी खबरें वायरल हुई हैं. साथ ही राखी सावंत के इस्लाम कबूल करने की वीडियो वायरल हुई. लेकिन अब राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर धोखा देने के अलावा पैसे हड़पने जैसे कई संगीन आरोप लगाए हैं. ऐसे में कुछ पत्रकारों के मुसलमानों के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया लेकिन राखी सावंत ने उनको बोलने से रोक दिया. 

भारतीय मीडिया के मुताबिक राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुझ पर हमला किया और बिना मुझे बताए फ्लैट से पैसे और गहने ले गए, जिसके बाद पुलिस ने राखी के पति आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया. अब राखी की भारतीय पत्रकारों से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हैं कि मैं खुद एक मुसलमान हूं और मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है, कोई हिंदू किसी मुसलमान के खिलाफ नहीं बोलेगा.

Javed Miandad ने भारतीय टीम को लेकर बोली आपत्तिजनक बातें, जो मुंह में आता गया उगलते गए

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं राखी ने कहा कि मैं मरते दम तक आदिल से प्यार करूंगी, लेकिन मैं उसे माफ नहीं करूंगी. वो अब भी मेरे पति हैं. कुछ दिनों पहले वायरल हुए वीडियो में राखी कह रही हैं कि वो आदिल के खिलाफ कोर्ट जाएंगी ताकि वो किसी और लड़की के साथ ऐसा करने की कोशिश ना करे.

गौरतलब हो कि पिछले महीने राखी ने आदिल खान के साथ अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर शादी का ऐलान किया था, साथ ही राखी के कलिमा पढ़कर मुस्लिम बनने का वीडियो भी शेयर किया था. हालांकि अपनी मां के निधन के बाद जिम के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राखी सावंत ने अपने पति आदिल के किसी और लड़की के साथ रिश्ते का खुलासा किया. भारतीय मीडिया के मुताबिक राखी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए आदिल से अलग होने का ऐलान किया. 

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news