Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1622499
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटइस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान खान, जानें पूरी डिटेल

इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान खान, जानें पूरी डिटेल

Shah Rukh Khan and Salman Khan Film: शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी को काफी लोगों ने पसंद किया. खबर है कि अब दोनों स्टार 'टाइगर 3' में नजर आएंगे.

इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान खान, जानें पूरी डिटेल

Shah Rukh Khan and Salman Khan Film: हाल ही में शाहरुख खान की रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने काफी धमाल मचाया है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ सलमान खान भी नजर आए थे. फैंस इन्हें एक बार फिर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. माना जा रहा है कि फिल्म मेकर्स एक बार फिर इन दोनों को साथ में फिल्माने की योजना पर काम कर रहे हैं. मुम्किन है दोनों एक्टर 'टाइगर 3' में एक साथ नजर आएंगे. 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि "सलमान खान और शाहरुख खान 'टाइगर 3' में फिर से पर्दे पर दिखाई देंगे और आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा ने इसे फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट बनाने की योजना बनाई है. YRF ने चुपचाप एक विशाल सेट बनाने का काम शुरू कर दिया है, जिसमें काफी समय लगेगा. एक सीन शूट करने के लिए लगभग 45 दिन लगेंगे जिसमें सलमान और शाहरुख जबरदस्त एक्शन करने के लिए तैयार हैं!"

अखबार ने आगे लिखा है कि "जब सलमान शाहरुख खान की मदद करने के लिए 'पठान' में दिखाई दिए, तो सिनेमाघरों में खलबली मच गई और लोग पागल हो गए कि उनके सबसे बड़े सिनेमा के आदर्शों ने लोगों को पीट-पीटकर मार डाला! अब, यह टाइगर 3 में दोहराए जाने का समय है और सलमान और शाहरुख से उम्मीद करते हैं."

ख्याल रहे कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है. इसके बाद आज यानी 22 मार्च को 'पठान' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म के रिलीज होने से पहले काफी विवाद भी हुआ. फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दिपिका पादुकोण ने भगवा बिकनी पहनी थी जिसकी वजह से कुछ हिंदूवादी नेताओं ने फिल्म न रिलीज होने देने की धमकी दी.

इसी तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news