Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1566058

Sid-Kiara wedding video: सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग वीडियो आया सामने..आपने देखा क्या?

Sidharth Malhotra Kiara Advani wedding video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का वीडियो सामने आया है. जिसमें वे दोनों बेहद खबसूरत लग रहे हैं. आपको बता दें कियारा और सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले ही शादी की है. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Sid-Kiara wedding video: सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग वीडियो आया सामने..आपने देखा क्या?

Sidharth Malhotra Kiara Advani wedding video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का वीडिया सामने आया है. आपको बता दे कपल ने 7 फरवरी को शादी की थी. उनकी शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई. जिसके बाद अब उनकी शादी का वीडियो सामने आया है. सिद्धार्थ और कियारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जानकारी के लिए बता दें सिड और कियारा एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे और अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया था.

सिद्धार्थ और कियारा की शादी का वीडियो

सिद्धार्थ और कियारा की शादी का वीडियो (Sidharth Malhotra Kiara Advani wedding video) सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.  इस वीडियो में सिद्धार्थ कियारा का इंतेजार करते नजर आ रहे हैं. तभी सामने से वह आती हैं और अपने हाथ से सिद्धार्थ की तारीफ करती हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ उन्हें लेट होने का इशारा करते हैं. वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा स्मूच करते हुए भी नजर आते हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

Add Zee News as a Preferred Source

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

सिद्धार्थ और कियारा (Sidharth Malhotra Kiara Advani wedding) की इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लोग हार्ट इमोजी भेज रहे हैं कोई दोनों की तारीफ कर रहा है. एक यूजर लिखता है मैं रो रहा हूं, मेरी भी ऐसी शादी होनी चाहिए. वहीं दूसरा यूजर लिखता है दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं. एक तीसरा यूजर लिखता है ये कोई मूवी सीन नहीं है ये बिलकुल रियल है.

कैसी रही सिद्धार्थ और कियारा की शादी

सिद्धार्थ और कियारा की शादी का फंक्शन पहले से ही शुरू हो गया था. गेस्ट कुछ वक्त पहले ही जैसलमेर पहुंच गए थे. जिसके बाद उनकी शादी की रस्में शुरू हुई और 7 फरवरी को वह शादी के बंधन में बंध गए. शादी में आए गेस्ट के लिए खास इंतेजामात किए गए थे. सभी को इंट्रेस्ट के हिसाब से ब्रेकफास्ट, लंच औऱ डिनर दिया जा रहा था.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news