Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1620867
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटVeer Zara के सेट पर शाहरुख खान को हंसने के लिए मिला था 20 मिनट का ब्रेक, जानें क्या है पूरा मामला

'Veer Zara' के सेट पर शाहरुख खान को हंसने के लिए मिला था 20 मिनट का ब्रेक, जानें क्या है पूरा मामला

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने खुलासा किया कि Veer-Zaara के सेट पर उन्हें और शाहरुख खान को हंसने के लिए 20 मिनट का ब्रेक मिला था.

'Veer Zara' के सेट पर शाहरुख खान को हंसने के लिए मिला था 20 मिनट का ब्रेक, जानें क्या है पूरा मामला

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) टीवी का काफी पॉपुलर शो है. इस शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की कॉमेडी के सभी दीवाने हैं. शो पर अक्सर सेलेब्रेटी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए आते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (divya dutta) और संजय सुरी (Sanjay Suri) इस शो में फिल्म (Jhalki) का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे. इस दौरान एक्ट्रेस दिव्या ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म वीर जारा (Veer Zara) को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें और शहरुख खान को वीर जारा के सेट पर हंसने के लिए 20 मिनट का ब्रेक मिला था. 

यहां देखें वीडियो:

Add Zee News as a Preferred Source

दीवार तोड़ रही थीं दिव्या

दिव्या दत्ता ने बताया कि वह वीर जारा के सेट पर थे. सेट पर पीछे मिट्टी की दीवार थी. उन्हें उठ कर शाहरुख की तरफ जाना था और इस तरह शॉट शूट करना था. वह जब भी चारपाई से झटके से उठती थीं, तो मिट्टी का थोड़ा सा टुकड़ा टूट कर गिर जाता था. इस पर डायरेक्टर ने कहा कि थोड़ा आराम से. आप दीवार तोड़ रहे हैं. वह हर बार आ के टच अप करते थे. इसके बाद उन्होंने फाइन शॉट दिया. 

हंसने के लिए मिला ब्रेक

दिव्या दत्ता ने बताया कि शाहरुख 6 बार इंट्री ले चुका था. एक्ट्रेस ने इस बार सोचा कि इस बार वह फाइनल शॉट देंगी और दीवार नहीं गिराएंगी. तो इस बार जैसे ही उठीं पूरी दीवार उन पर आकर गिर गई. इसके बाद दोनों हंसने लगे. उन्हें देख कर शाहरुख भी हंसने लगे. वहां मौजूद तमाम लोग इंतेजार कर रहे थे कि यह लोग कब चुप होंगे. इसके बाद एक शख्स ने कहा कि आप लोग बाहर जाओ और थोड़ा हंस कर आओ. इसके बाद दिव्या और शाहरुख को 20 मिनट का ब्रेक मिला और वह हंस कर वापस सेट पर आए थे.

मां पर मारा जोक

ख्याल रहे कि द कपिल शर्मा शो टीवी पर काफी पॉपुलर है. शो की खास बात यह है कि इस शो में अक्सर कपिल शर्मा की मां भी होती है. एक बार कपिल शर्मा ने अपनी मां पर ही जोक मार दिया था. दरअसल कपिल शर्मा की मां शो में लेट से आ रही थीं इस पर कपिल शर्मा ने कहा था कि ‘बेटे का शो और उसी में लेट आ रही हैं मेरी मां. क्या कहीं ओर आप केबीसी देखने गई थीं.’ इस पर सब हंसने लगते हैं. 

इसी तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news