Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1610566
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटSameer Khakhar Death: नहीं रहे दिग्गज एक्टर समीर खाखर, नुक्कड़ में खोपड़ी के किरदार से लूटी थी शोहरत

Sameer Khakhar Death: नहीं रहे दिग्गज एक्टर समीर खाखर, 'नुक्कड़' में खोपड़ी के किरदार से लूटी थी शोहरत

Actor Sameer Khakhar Death: दिग्गज एक्टर समीर खाखर का 71 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है. टेलीवीजन शो 'नुक्कड़' में उन्हें काफी शोहरत मिली थी. 

Sameer Khakhar Death: नहीं रहे दिग्गज एक्टर समीर खाखर, 'नुक्कड़' में खोपड़ी के किरदार से लूटी थी शोहरत

Sameer Khakhar Death: बॉलीवुड के दिग्गज टेलीविजन शो नुक्कड़ में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता समीर खाखर (Sameer Khakhar) का निधन हो गया है. वह 71 वर्ष के थे. बताया जा रहा है कि सांस और कुछ अन्य बीमारियों से पीड़ित थे. उन्हें बोरीवली के एमएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था, यहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10.30 बजे हुआ वह बोरीवली के बाभाई नाका श्मशान घाट में होगा.

समीर खाखर ने दूरदर्शन के मशहूर सीरियल 'नुक्कड़' में खोपड़ी का किरदार अदा किया था. अपने किरदार में बेहतरीन अदाकारी कर उन्होंने हिंदुस्तान के घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी. 

हालांकि एक वक्त के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था और अमेरिका में शिफ्ट में हो गए थे. लेकिन कुछ वक्त एक्टर की अमेरिका से वापसी हुई और उन्होंने फिर से कुछ टीवी शोज में काम किया. उन्होंने साल 2020 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म सीरियस मैन अदाकारी की थी. उनके अचानक देहांत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में गम का लहर दौड़ गई है. साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि पेश की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

खबर अपडेट की जा रही है

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news