Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1243480

कौन हैं सिनी शेट्टी, जिनके सिर पर सजा है Miss India 2022 का ताज

Sini Shetty Miss india: कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का ताज अपने सिर सजा लिया है. 

कौन हैं सिनी शेट्टी, जिनके सिर पर सजा है Miss India 2022 का ताज

मुंबई: मुल्क को नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है. कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है. सिनी शेट्टी को 3 जुलाई को मुंबई के JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया है. वह अब प्रतिष्ठित 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. 

कौन हैं सिनी शेट्टी?
सिनी शेट्टी 21 साल की हैं. उनकी पैदाइश मुंबई में हुई. वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं. उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री ली हैं और वह एक योग्य क्लासिकल डांसर भी हैं. बताया जा रहा है कि वह चार साल की उम्र से ही डांस कर रही हैं. 14 साल की उम्र तक सिनी ने Arangetram और भरतनाट्यम सीख लिया था. उसने 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में अरंगत्रम पूरा किया. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेट्टी वर्तमान में CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) नामक एक प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं। विजेता सिनी शेट्टी ने एक मार्केटिंग फर्म में भी काम किया है.

ये भी पढ़ें: Eid al-Adha 2022: बदरुद्दीन अजमल ने गायों की हत्या को लेकर मुसलमानों से कर डाली बड़ी अपील

Add Zee News as a Preferred Source

 

बेहद हसीन हैं सिनी शेट्टी
सिनी का लुक्स भी काफी बेहतरीन है. उनके लुक्स के सामने बड़ी बड़ी बॉलीवुड हसीनाएं फीकी पड़ती हुई नजर आ रही हैं. सिनी का फैशन भी ऑन पॉइंट है. सिनी स्टाइलिश हैं. उनके गॉर्जियस लुक्स को आप इंस्टा पर देख सकते हैं. यकीन मानिए सिनी की खूबसूरती देख बड़ी-बड़ी हस्तियां हैरान रह जाएंगी.

हजारों में है फॉलोअर्स की तादाद
सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टा पर 66.3K फॉलोअर्स हैं. अब जबकि मिस इंडिया 2022 का ताज उनके सिर पर सजा है तो उनके फॉलोअर्स की तादाद भी निहायत तेजी से बढ़ेगी. 

कौन हैं मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत
वहीं अगर हम मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत के बारे में बात करें तो उन्हें भी डांस, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे अलग
-अलग क्षेत्रों में काफी दिलचस्पी है. बताया जा रहा है कि उन्हें बैडमिंटन खेलना भी काफी पसंद है. 

ये वीडियो भी देखिए: Emerging Jammu Kashmir: पहली बार लोगों ने बिजली और बर्फ़ साथ-साथ देखी है

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news