Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2150750
Zee SalaamIsrael Hamas Warरमजान के दौरान गाजा को लेकर बाइडन ने किया ऐलान; करेंगे ये काम

रमजान के दौरान गाजा को लेकर बाइडन ने किया ऐलान; करेंगे ये काम

Israel Gaza War: रमजान के पवित्र महीने में भी इजरायल-हमास के दौरान जंग जारी है. ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह रमजान के दौरान जंगबंदी पर समझौता कराने की कोशिश करेंगे.

रमजान के दौरान गाजा को लेकर बाइडन ने किया ऐलान; करेंगे ये काम

Israel Gaza War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रमजान के मौके पर दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय को बधाई दी. उन्होंने बीते दिन कहा कि अमेरिका बंधकों की रिहाई के ताल्लुक से समझौते के तहत कम से कम छह हफ्ते के फौरन सीजफायर के लिए अनवरत काम करना जारी रखेगा. बाइडन ने कहा, "अमेरिका बंधकों की रिहाई वाले समझौते के तहत कम से कम छह हफ्ते के लिए तुरंत जंगबंदी करने के लिए अनवरत काम करना जारी रखेगा.

जारी रहेगी मदद
हम अमन के लिए काम जारी रखेंगे. इसमें यह तय करने के लिए दो राष्ट्र समाधान शामिल है कि फलस्तीन और इजराइल के लोगों को आजादी, इज्जत, तहफ्फुज और तरक्की मिले. स्थायी शांति की ओर यही एक रास्ता है." उन्होंने कहा कि अमेरिका गाजा में जमीन, हवाई मार्ग और समुद्र के जरिए से ज्यादा मानवीय मदद मुहैया कराने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करना जारी रखेगा.

बाइडन ने दी बधाई
उन्होंने मुसलमान समुदाय को रमजान की बधाई देते हुए कहा, "यह पवित्र महीना चिंतन और दोबारा शुरू करने का वक्त है. इस साल यह महीना बहुत दर्द देने वाले वक्त में आया है. गाजा में जंग ने फलस्तीनी लोगों को भयानक दर्द पहुंचाया है. इस युद्ध में 30,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर आम नागरिक हैं. इनमें हजारों बच्चे भी शामिल हैं. कुछ अमेरिकी मुसलमानों के परिवार के सदस्य हैं, जो आज अपने प्रियजन के जाने के शोक में डूबे हैं." 

Add Zee News as a Preferred Source

मासूम लोगों की मौत
अमेरिकी नेता ने सात अक्टूबर के हमले के बाद हमास के खिलाफ कार्रवाई के इजराइल के अधिकार का सपोर्ट किया लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि नेतन्याहू को "इस कार्रवाई के नतीजे में मासूम लोगों की मौत की घटनाओं पर और ध्यान देना चाहिए." बाइडन कई महीनों से कहते आए हैं कि इजराइल गाजा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत होने के कारण अंतरराष्ट्रीय सहयोग खो सकता है. 

बाइडेन और नेतन्याहू में तनाव
अमेरिकी समाचार चैनल ‘MSNBC’ के जोनाथन केपहर्ट के साथ साक्षात्कार में की गई उनकी ताजा टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण होते संबंधों की ओर इशारा करती है. बाइडन ने शनिवार को साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें लगता है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में हमास के खिलाफ अपने युद्ध के तरीके से "इजराइल की मदद करने के बजाय उसे नुकसान" पहुंचा रहे हैं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news