)
पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज फिर सिक्योरिटी फोर्सेज़ और दहशतगर्दों के दरमियान तसादुम हुआ. इस तसादुम में सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने एक दहशतगर्द को मार गिराया गया है जबकि फौज का एक जवान भी एनकाउंटर में शहीद हुआ है.
एक पुलिस अफसर ने बताया कि पुलिस और 53 आरआर और सीआरपीएफ की एक ज्वाइंट टीम ने गुसो इलाके में एक घेरा-और-तलाशी मुहिम चलाई है और जब ज्वाइंट टीम ने मुश्तबा मकाम को घेरा, तो छिपे हुए दहशतगर्दों ने टीम पर गोलीबारी की. टीम के ज़रिए जवाबी कार्रवाई की गई और तसादुम शुरू हो गया.
उन्होंने आगे कहा कि दहशतगर्दों को पहले हथियार डालने को कहा गया था लेकिन उन्होंने उस पार्टी पर गोलियां चलाईं, तब जवाबी कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि एनकाउंटर अभी भी जारी है.
Zee Salaam LIVE TV