Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2320066
Zee SalaamIndian Muslimज्ञानवापी मस्जिद में वुजूखाने का होगा सर्वेक्षण! HC 9 जुलाई को करेगा सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद में वुजूखाने का होगा सर्वेक्षण! HC 9 जुलाई को करेगा सुनवाई

Gyanvapi Case: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाने का सर्वेक्षण कराने की मांग वाली याचिका पर 9 जुलाई को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. याचिका में मांग की गई है कि धार्मिक चरित्र निर्धारित करने के लिए सर्वेक्षण जरूरी है.

ज्ञानवापी मस्जिद में वुजूखाने का होगा सर्वेक्षण! HC 9 जुलाई को करेगा सुनवाई

Gyanvapi Case: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर वुजूखाने का एएसआई से सर्वेक्षण कराने से मना करने के वाराणसी के जिला न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तिथि बुधवार को तय की. इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की अदालत कर रही है.

पेश नहीं हुआ वकील
बुधवार को जब इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, तब अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से कोई वकील पेश नहीं हुआ और ना ही उनकी तरफ से कोई जवाब दाखिल किया गया. वाराणसी की अदालत में दायर श्रृंगार गौरी पूजा वाद के वादकारियों में शामिल राखी सिंह द्वारा दाखिल इस पुनरीक्षण याचिका में अनुरोध किया गया है कि न्याय के हित में वुजूखाना क्षेत्र का सर्वेक्षण कराना आवश्यक है जिससे अदालत को निर्णय पर पहुंचने में मदद मिलेगी.

जरूरी है सर्वेक्षण
राखी सिंह के वकील सौरभ तिवारी ने दलील दी है कि संपूर्ण संपत्ति का धार्मिक चरित्र निर्धारित करने के लिए वुजूखाने का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराना आवश्यक है. वाराणसी के जिला न्यायाधीश वुजूखाने के सर्वेक्षण का निर्देश देने के लिए कानून में निहित अपने अधिकार क्षेत्र का उपयोग करने में विफल रहे. जिला न्यायाधीश ने 21 अक्टूबर 2023 के आदेश में वुजूखाने का सर्वेक्षण का निर्देश देने से मना कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

पहले हो चुका सर्वेक्षण
पुनरीक्षण याचिका में यह दलील भी दी गई है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार, ढांचे को नुकसान न पहुंचाने वाली पद्धति से (शिवलिंग को छोड़कर) वुजूखाना क्षेत्र का सर्वेक्षण संभव है. एएसआई वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पहले ही कर चुका है और इसने वाराणसी के जिला न्यायाधीश को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. एएसआई ने वाराणसी के जिला न्यायाधीश के 21 जुलाई 2023 के आदेश के मुताबिक यह सर्वेक्षण किया था.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news