Israel Lebanon ceasefire extended: लेबनान में इजरायली हमलों पर कुछ दिनों तक और लगाम लगने की उम्मीद है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि इजरायल और लेबनान के बीच लागू सीजफायर को तीन हफ्ते और बढ़ाने पर सहमति बनी है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों देशों के सीनियर अधिकारियों की बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है.
इराक़ की बर्बादी से लेकर अफ़गानिस्तान के मलबे तक अमेरिका की तारीख बेगुनाहों के खून और रिसोर्सेज़ की लूट से भरी पड़ी है. अपनी हवस मिटाने के लिए उसने कभी सीरिया की आग को हवा दी तो कभी लीबिया की खुशहाली को तबाही लिखने वालों को उकसाया. लेकिन आज जब वो ईरान के मैदान में अपनी पुरानी चालें चल रहा है, तो उसे ये समझना होगा कि वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता.
US-Iran conflict: ईरान- अमेरिकी जंग में सीज़फ़ायर का बुधवार को आखिरी दिन है. इसके बावजूद ईरान के साथ दूसरे राउंड की बातचीत के लिए US वाइस प्रेसिडेंट JD वैन्स का पाकिस्तान दौरा रोक दिया गया है, जबकि ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि सीज़फ़ायर बढ़ाया जाएगा ताकि ईरान को एक प्रस्ताव लाने के लिए और समय मिल सके. वहीँ, ईरान ने कहा कि उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करनी है या नहीं?
ईरान और हमास से निपटने के बाद अब इसराइल और अमेरिका का नया निशाना तुर्किये होगा, जो उस इलाके में इसराइल के हितों की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है. तुर्किये लम्बे अरसे से इस खित्ते में इस्लाम का नया खलीफा बनने की भी फिराक में है, जो अरब देशों की आंख में हमेशा से खटकता रहता है. लेबनान के बाद इसराइल का खूनी पंजा सीधे तुकिये की गर्दन पर होगा लेकिन इससे पहले उसे एक बार NATO से बाहर निकलने के लिए ट्रम्प जैसे सनकी शासक को मनाने भर की देर है.
अमेरिकी नीति, इजरायल की हठधर्मिता और ईरान की अपने अवाम की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने मिडिल ईस्ट को अस्थिर कर दिया है. एक तरफ अमेरिका और इजरायल लगातार अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए झूठे कथित आरोपों की आड़ में ईरान के बेगुनाहों पर बमबारी कर रहे हैं.
Crude Oil Meaning and Uses: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है. रोजाना 10 करोड़ बैरल से ज्यादा उत्पादन और खपत के बावजूद तेल की कमी चिंता बढ़ा रही है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्रूड ऑयल क्या है, जिसकी किल्लत ने दुनिया की सांसें थमा दी हैं.
Donald Trump on US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच राहत की खबर सामने आई है. डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के साथ सकारात्मक बातचीत का ऐलान करते हुए अस्थायी सीजफायर का ऐलान किया है. हालांकि, ईरान ने ट्रंप के दावे के बेबुनियाद करार दिया और किसी भी बातचीत से साफ इंकार किया है. जानें पूरा मामला?
US Iran Sanctions Relief 2026: अमेरिका, ईरान के साथ जंग में हर लिहाज से फंसता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका ने ईरानी तेल पर अस्थायी छूट दी है, लेकिन ईरान ने दो टूक कहा कि उसके पास बेचने के लिए कोई अतिरिक्त तेल नहीं है. इस विरोधाभास से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई है, जबकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव की वजह से जहाजों की आवाजाही ठप है.
Iran US war: इस वक्त मिडिल ईस्ट में सियासत,साज़िश और फिर जंग तीनों एक साथ टकरा रहे हैं. वाशिंगटन से तेहरान तक और तेहरान से तेल अवीव तक हर तरफ सिर्फ एक सवाल गूंज रहा है, क्या ये जंग अब रुकने वाली है ? या और भड़कने वाली है ? जैसे-जैसे के दिन बढ़ रहे हैं,पर्दा हट रहा है और दुनिया का तानाशाह बेनक़ाब हो रहा है. आज बात करेंगे लारीजानी के क़त्ल, क़त्ल के बाद ईरान की नई क़यादत पर.
आज पूरी दुनिया एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां बेचैनी है, डर है, और Uncertainty है. हर तरफ़ एक ही सवाल है कि क्या दुनिया थर्ल्ड वर्ल्ड वार के दहाने पर खड़ी है. उससे भी बड़ा सवाल , क्या एक तानाशाह की ज़िद, एक तानाशाह के घमंड, एक तानाशाह के ग़ुरूर, एक तानाशाह की सनक, एक तानाशाह की मनमानी, एक तानाशाह के एक़्तेदार की हवस ने पूरी दुनिया पर ग्रहण लगा दिया है. करोड़ों लोगों की ज़िंदगी को खतरे में डाल दिया है. पूरी दुनिया की इकॉनमी को हिला कर रख दिया है.दुनिया को बारूद के ढेर पर बिठा दिया है. इंटरनैशनल Laws को कुचल कर रख दिया है. अम्नो शांति को बंधक बना दिया है.
Hindu Community Will Not Celebrate Holi: ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान से एक अनोखी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदू समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों ने शोक और एकजुटता जताते हुए इस साल होली न मनाने का ऐलान किया है. वहीं, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मुस्लिम और हिंदूओं से त्योहार सादगी से मनाने की अपील की है.
Strait of Hormuz Closed Impact on India: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. इसी बीच ईरान ने पाकिस्तान के तीन तेल जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ की ओर बढ़ने से रोक दिया. यह समुद्री रास्ता दुनिया के 20 फीसदी तेल की सप्लाई का मुख्य मार्ग है, जिससे भारत समेत कई देशों की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. दुनियाभर की निगाहे इस जंग पर टिकी हैं.
ATS arrested Iranian Smugglers: गुजरात के द्वारका तट के पास भारतीय तटरक्षक बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अरब सागर में संदिग्ध विदेशी नाव से चार ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया. तलाशी में करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी ब्रांड सिगरेट बरामद हुई. नाव को आगे की जांच के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है.
Hindu Candidate Won in Bangladesh Election: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में BNP ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में कई साल बाद वापसी की है. वहीं, अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से जुड़े वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 सीट पर जीत दर्ज की. यह जीत ऐसे समय आई है जब देश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और हमलों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है.
Pakistan Crisis News: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान कई समस्याओं से जूझ रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में बढ़ते टैक्स का बोझ सीमित करदाता वर्ग पर डाला जा रहा है, जबकि विशाल नौकरशाही को अनुत्पादक बताया गया है. कम करदाताओं, भारी कर्ज और IMF दबाव के बीच देश की आर्थिक नीतियों पर गंभीर सवाल उठे हैं.
Report on Bangladesh Violence: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विदेश में बैठे दो बांग्लादेशी ऑनलाइन एक्टिविस्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए अभियान चलाकर बांग्लादेश में मीडिया संस्थानों और सांस्कृतिक संगठनों के खिलाफ हिंसा भड़काई. एल्गोरिदम आधारित ऑनलाइन भीड़ जुटाने और डिजिटल उकसावे की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं.
Ind Pak Match in T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर सस्पेंस बरकरार है. पूर्व PCB चीफ नजम सेठी ने कहा कि बैकडोर बातचीत जारी है और मैच मुमकिन है. एक इंटरव्यू में सेठी ने BCCI- ICC पर दबाव डालने व डबल स्टैंडर्ड के आरोप लगाए. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस को एक बार फिर दोनों देशों के वर्ल्ड कप में हाईवोल्टेज भिड़ंत की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
Jamaat-E-Islami Hindu Candidate in Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी की 'समावेशी' सियासत पर सवाल खड़े हो गए हैं. हिंदू उम्मीदवार उतारने के बावजूद पार्टी के संविधान में गैर-मुसलमानों को पूर्ण सदस्यता से बाहर रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह कदम वास्तविक समावेशिता नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक सियासत है.
Baloch insurgents attacked Pakistani Forces: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी ने 'ऑपरेशन हेरोफ' के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए कई जिलों में एक साथ हमले किए हैं. गोलीबारी, धमाकों और सैन्य ठिकानों पर हमलों से पूरे प्रांत में दहशत का माहौल है.
Damage Assessment and Loss Figures in Iran Protests: ईरान ने हालिया देशव्यापी प्रदर्शनों में हुई मौतों और भारी संपत्ति नुकसान के आंकड़े जारी किए हैं. तेहरान ने इसे सुनियोजित हिंसा बताते हुए अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाए हैं, जबकि मानवाधिकार संगठनों के आंकड़े सरकारी दावों से अलग हैं. जारी आंकड़ों में उपद्रवियों ने सैकड़ों मस्जिद, स्कूल, सार्वजनिक स्थलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया.
Emory University Fires Iranian Official Daughter: अमेरिका की एमोरी यूनिवर्सिटी ने ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी की बेटी फातिमा लारीजानी को नौकरी से हटा दिया. यह फैसला ईरान विरोधी प्रदर्शनों और अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच लिया गया, जिससे दुनियाभर में अकादमिक स्वतंत्रता पर सवाल खड़े होने लगे हैं.
Bangladesh out of T20 World Cup 2026: ୨୦୨୬ ଟି-୨୦ ବିଶ୍ୱକପ୍ ରେ ବାଂଲାଦେଶର ସ୍ଥାନରେ ସ୍କଟଲାଣ୍ଡକୁ ସାମିଲ କରାଯାଇଛି। ବାଂଲାଦେଶ ଭାରତ ଯାତ୍ରା କରିବାକୁ ମନା କରିବା ଏବଂ ନିର୍ଦ୍ଧାରିତ ସମୟ ମଧ୍ୟରେ କୌଣସି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ନ ମିଳିବାରୁ ଆଇସିସି ଏହି ନିଷ୍ପତ୍ତି ନେଇଛି।