Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2038004

Israel-Hamas Conflict: गाजा पट्टी में इसराइली सेना का हवाई हमले जारी, फिलिस्तीन के पूर्व मंत्री की हुई मौत

Israel-Hamas Conflict: यूसुफ सलामा साल 2005 के फरवरी से मार्च 2006 तक मंत्री रहे थे. उन्होंने यरूशलम के अल-अक्सा मस्जिद में एक उपदेशक (Preacher ) के रूप में भी काम किया था.

 

Israel-Hamas Conflict: गाजा पट्टी में इसराइली सेना का हवाई हमले जारी, फिलिस्तीन के पूर्व मंत्री की हुई मौत

Israel-Hamas Conflict: गाजा में इसराइल सैनिकों द्वारा लगातर हवाई हमले जारी हैं. बीते दिनों एक शिविर को निशाना बनाकर हमला किया था जिसमें 165 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में एक पत्रकार समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी. अब एक और हवाई हमले में फिलिस्तीनी प्राधिकरण के एक पूर्व मंत्री की जान चली गई है. इसकी पुष्टि हेल्थ मिनिस्टरी ने की है.

गाजा में हेल्थ मिनिस्टरी ने कहा कि गाजा पट्टी में इसराइली हवाई हमले में एक पूर्व मंत्री की मौत हो गई है. अफसरों के मुताबिक, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के मजहबी मामलों के पूर्व मंत्री यूसुफ सलामा जिनकी उम्र लगभग 68 वर्ष थी मध्य गाजा पट्टी के अल-मगाजी रिफ्यूजी कैंप पर हुए हवाई हमले में मारे गए.

यूसुफ सलामा साल 2005 के फरवरी से मार्च 2006 तक मंत्री रहे थे. उन्होंने यरूशलम के अल-अक्सा मस्जिद में एक उपदेशक (Preacher ) के रूप में भी काम किया था, जो मक्का और मदीना के बाद मुस्लिम मजहब की तीसरी सबसे अहम मस्जिद है.

Add Zee News as a Preferred Source

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जंग में गाजा पट्टी से करीब 85 फीसद लोग ( लगभग 20 लाख लोग ) विस्थापित हो चुके हैं. जो यहां से जान बचा कर दूसरे जगह अस्थायी तंबू में रह रहे हैं. स्थानीय हेल्थ मिनिस्टरी ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि जंग शुरू होने के बाद से फलस्तीन में मरने वाले लोगों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है. मरने वालों की तादाद बढ़कर  करीब 22 हजार तक पहुंच गई है. जबकि इस जंग में लगभग 57 हजार लोग शदीद जख्मी हुए हैं.

बता दें कि नुसीरात में इसराइली हमले में अल-कुद्स टेलीविजन ( Al Quds Television ) चैनल के पत्रकार जाबेर अबू हैद्रोस और उनके परिवार के 6 लोगों की जान चली गई थी. 

 

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news