Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2015732
Zee SalaamMuslim WorldIsrael Hamas War Update: इजराइल ने दी सैनिकों को खास हिदायत, जानें क्या है वजह?

Israel Hamas War Update: इजराइल ने दी सैनिकों को खास हिदायत, जानें क्या है वजह?

Israel Hamas War Update: इज़राइल और हमास के के दरमियान जारी जंग के बीच इजराइली सेना ने सैनिकों को खास हिदायत दी है. जनरल स्टाफ के प्रमुख एलटीजी हर्ज़ी हलेवी ने सैनिकों ने एक मीटिंग के दौरान यह निर्देश दिए हैं.

Israel Hamas War Update: इजराइल ने दी सैनिकों को खास हिदायत, जानें क्या है वजह?

Israel Hamas War Update: इजराइल और हमास के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच इजराइली आर्मी ने गलती से तीन होस्टेजेस की हत्या कर दी. जिसके बाद इज़रायली रक्षा बल (आईडीएफ) के जनरल स्टाफ के प्रमुख एलटीजी हर्ज़ी हलेवी ने सैनिकों को मुस्तकबिल में इसी तरह के हालातों में इंगेज होने के नियमों के बारे में बताया. उन्होंने सैनिकों से गुज़ारिश की है कि अगर दो लोग बिना शर्ट के हों और हाथ उठाए हों तो सावधानी बरतें. हलेवी ने यह भी निर्दिष्ट किया कि अगर दो गाजावासी सफेद झंडे के साथ आत्मसमर्पण करने के लिए आते हैं, तो भी उन पर हमला नहीं किया जाना चाहिए.

आईडीएफ जनरल स्टाफ ने किया सतर्क

उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं, यह आईडीएफ नहीं है." इसके अलावा आईडीएफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसे साझा किया है. ट्विटर पर सेना ने लिखा है,"जनरल स्टाफ एलएटजी हरजी रूल्स ऑफ इंगेजमेंट पर." जनरल स्टाफ ने सैनिकों से कहा,"आप दो लोगों को देखते हैं; वे हाथ ऊपर किए हुए हैं और बिना शर्ट के हैं; दो सेकंड रुकिए, और मैं आपको उतनी ही महत्वपूर्ण बात बताना चाहता हूं, और अगर ये दो गाजावासी सफेद झंडे के साथ आत्मसमर्पण करने के लिए आ रहे हैं, तो हम उन पर गोली क्यों चलाएंगे? बिल्कुल नहीं. बिल्कुल नहीं. यह आईडीएफ नहीं है,'' 

इजराइली बंधकों को मारी गोली

यह तब हुआ है जब इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को गलती से अपने तीन बंधकों को 'खतरों' के रूप में पहचान कर मार डाला. आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वे इस "दुखद घटना" की जिम्मेदारी लेते है. टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले शनिवार को इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तीन इजराइली बंधकों की मौत पर शोक व्यक्त किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

नेतन्याहू ने कही ये बात

नेतन्याहू ने कहा,"इसने मेरा दिल तोड़ दिया; इसने देश का दिल तोड़ दिया". उन्होंने आगे साफ किया कि जब तक आतंकी समूह हमास खत्म नहीं हो जाता, तब तक जमीनी कार्रवाई जारी रहेगी. "हम अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं...और हमें जीत तक इसे जारी रखना है." टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी कहा कि वह आईडीएफ सैनिकों के जरिए तीन बंधकों की "दुखद, आकस्मिक हत्या" की जिम्मेदारी लेते हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news