Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1908059
Zee SalaamMuslim WorldIsrael Palestine War: 187,500 लोग बेघर और 1600 मौतें; नेतन्याहू बोले शुरू नहीं किया, लेकिन करेंगे खत्म

Israel Palestine War: 187,500 लोग बेघर और 1600 मौतें; नेतन्याहू बोले शुरू नहीं किया, लेकिन करेंगे खत्म

Israel Palestine War: इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच लगातार युद्ध जारी है. इजराइल में 900 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, वहीं गाजा में 600 से ज्यादा लोगों की जान गई है.

Israel Palestine War: 187,500 लोग बेघर और 1600 मौतें; नेतन्याहू बोले शुरू नहीं किया, लेकिन करेंगे खत्म

Israel Palestine War: इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच वॉर जारी है. इसके बीच इज़राइली मेडिकल सर्विस ने जानकारी दी है कि जब से फिलिस्तीन ने देश पर हमला किया है, तब से 900 लोगों की जान जा चुकी है. ज्ञात हो कि फिलिस्तीनी संगठन ने शनिवार को इज़राइल पर हमला किया था. हाल ही में बीरी से 100 लाशें बरामद हुई हैं, यह वही जगह है जहां इज़राइली सेना और हमस के लड़ाकों के बीच फायरिंग हुई थी. 

इज़राइल के हवाई हमले जारी

उधर इज़राइल के लगातार हमले जारी हैं, जिसके बाद गाज़ा के 187,500 लोग विस्थापित हो गए हैं और 687 लोग मारे गए हैं.. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन के नेताओं ने अपने सहयोगी इज़राइल को समर्थन देने का दावा किया है.

इज़राइली पीएम का हमास को संदेश

हमास को एक कड़ा संदेश देते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि "हालांकि इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया है" लेकिन "इसे खत्म करेगा". नेतन्याहू की यह चेतावनी हमास के जरिए धमकी दिए जाने के कुछ घंटों बाद आई है

Add Zee News as a Preferred Source

मिडिल ईस्ट को बदलने जा रहे हैं हम

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा,"हमास को जो अनुभव होगा वह कठिन और भयानक होगा; हम पहले से ही कैंपेन में हैं और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं... राज्य आप सभी की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप मजबूत रहें, क्योंकि हम मध्य पूर्व को बदलने जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा,"इज़राइल युद्ध में है. हम यह युद्ध नहीं चाहते थे. इसे सबसे क्रूर और क्रूर तरीके से हम पर थोपा गया. इज़राइल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया था, लेकिन इज़राइल इसे खत्म करेगा."

हमास को बताया आईएसआईएस

हमास को इस्लामिक स्टेट या आईएसआईएस करार देते हुए नेतन्याहू ने "सभ्यता की ताकतों" से हमास के खिलाफ एकजुट होने और उसे हराने का आह्वान किया. उन्होंने कहा,"हमास आईएसआईएस है, और जिस तरह सभ्यता की ताकतें आईएसआईएस को हराने के लिए एकजुट हुईं, सभ्यता की ताकतों को हमास को हराने में इजरायल का समर्थन करना चाहिए."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news