82 देशों के नागरिकों को UAE जाने के लिए नहीं लेना होगा वीजा;लिस्ट में कहां है भारत
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1845461

82 देशों के नागरिकों को UAE जाने के लिए नहीं लेना होगा वीजा;लिस्ट में कहां है भारत

UAE visa on Arrival: संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने कहा है कि दुनिया के 82 देशों के नागरिकों को वह वीजा ऑन अराईवल सुविधा प्रदान करेगा यानी उन देशों के नागरिकों को इस देश में आने के पहले वीजा नहीं लेना होगा. आईए, जानते हैं कि भारत के नागरिक इस लिस्ट में हैं या नहीं ?

अलामती तस्वीर

नई दिल्लीः संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने दुनिया के 82 मुल्कों के नागरिक को अब बिना किसी पूर्व वीजा के अपने देश में आने की छूट दे दी है. एक स्थानीय अखबार अल खलीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने 82 देशों के नागरिक वीज़ा से संबधित किसी भी जानकारी के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की अपील की है. नए नियम के मुताबिक, 82 देश के नागरिक अब पूर्व वीज़ा व्यवस्था के बिना ही देश में दाखिल हो सकते हैं, जबकि 115 देशों के नागरिकों को अभी भी संयुक्त अरब अमीरात में एंट्री लेने से पहले वीज़ा हासिल करना जरूरी होगा. हालांकि, बिना पूर्व वीजा के यूएई में यात्रा करने की छूट भारत के नागरिकों को नहीं मिलेगी. 

यूएई की सरकार ने साफ किया है कि जिस देश के नागरिक वीज़ा छूट या वीज़ा-ऑन-अराइवल की लिस्ट में नहीं आते हैं, उन्हें प्रवेश परमिट की जरूत होगी. यह परमिट, यात्रा के मकसद पर निर्भर करता है. भारतीय नागरिकों के पास जो सामान्य पासपोर्ट होता है, उसपर उन्हें वैध वीजा लेकर ही आना होगा. 

गौरतलब है कि यूएई पासपोर्ट दुनियाभर में एक खास स्थान रखता है. दुनियाभर के लोग यहां की सरकार से गोल्डन वीजा की मांग करते हैं. पासपोर्ट इंडेक्स वेबसाइट के मुताबिक, यूएई के पासपोर्ट को दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के रूप में मान्यता हासिल है. यूएई के पासपोर्ट धारकों को 180 देशों में आसानी से प्रवेश करने का विशेषाधिकार मिल जाता है. इनमें से 127 को पहले से वीजा की जरूरत नहीं होती है. 

इन देशों के लोग बिना विजा दुबई जा सकते हैं; 

 ऑस्ट्रेलिया
 स्विस परिसंघ
 चेक रिपब्लिक
 स्लोवाक गणराज्य
फ्रेंच गणराज्य
 हेलेनिक गणराज्य (ग्रीस गणराज्य)
 हंगरी
 सऊदी अरब 
 ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड का यूनाइटेड किंगडम
 संयुक्त राज्य अमेरिका
 संयुक्त मैक्सिकन राज्य
 जापान
अंडोरा की रियासत
लिकटेंस्टीन की रियासत
मोनाको की रियासत
यूक्रेन
बारबाडोस
ब्रूनेइ्र दारएस्सलाम
सोलोमन इस्लैंडस
अज़रबैजान गणराज्य
एस्टोनिया गणराज्य
अर्जेंटीना गणराज्य
उरुग्वे का पूर्वी गणराज्य
अल्बानिया गणराज्य
ब्राजील संघीय गणराज्य
पुर्तगाली गणराज्य
अल साल्वाडोर गणराज्य
चीनी जनवादी गणराज्य
मालदीव गणराज्य
जर्मनी संघीय गणराज्य
ऑस्ट्रिया गणराज्य
आयरलैंड गणराज्य
आइसलैंड गणराज्य
इटली गणराज्य
पराग्वे गणराज्य
बुल्गारिया गणराज्य
पोलैंड गणराज्य
पेरू गणराज्य
बेलारूस गणराज्य
चिली गणराज्य
सैन मैरिनो गणराज्य
स्लोवेनिया गणराज्य
सिंगापुर गणराज्य
सेशेल्स गणराज्य
सर्बिया गणराज्य
फिनलैंड गणराज्य
साइप्रस गणराज्य
कजाकिस्तान गणराज्य
क्रोएशिया गणराज्य
कोरियान गणतन्त्र
कोस्टा रिका गणराज्य
कोलंबिया गणराज्य
किरिबाती गणराज्य
लातविया गणराज्य
लिथुआनिया गणराज्य
माल्टा गणराज्य
मॉरीशस गणराज्य
नाउरू गणराज्य
होंडुरास गणराज्य
जॉर्जिया
लक्ज़मबर्ग की ग्रैंड डची
इज़राइल राज्य
कुवैत राज्य
कतर राज्य
वेटिकन सिटी राज्य
रूसी संघ
रोमानिया
संत विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस
ओमान की सल्तनत
बहामास का राष्ट्रमंडल
कनाडा
मलेशिया
स्पेन का साम्राज्य
बहरीन की सल्तनत
डेनमार्क का साम्राज्य
स्वीडन का साम्राज्य
नॉर्वे का साम्राज्य
बेल्जियम का साम्राज्य
नीदरलैंड का साम्राज्य
मोंटेनेग्रो
न्यूज़ीलैंड
 

Zee Salaam

Trending news