Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam744538
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें26 साल की इस अदाकारा ने की खुदकुशी, पैसों के लिए परेशान करता था ब्वॉयफ्रेंड

26 साल की इस अदाकारा ने की खुदकुशी, पैसों के लिए परेशान करता था ब्वॉयफ्रेंड

परिवार ने बताया में वह अपने बेडरूम में गई और दरवाज़ा बंद कर लिया. उन्हे लगा कि वह नहा रही हैं लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाज़ा तोड़ा और अंदर का मंज़र देखर हैरान रह गए.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: तेलुगू टेलीविज़न अदाकारा कोंजापल्ली श्रावणी ने हैदराबाद में अपने घर पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है. पुलिस बुध के रोज़ बताया कि 26 साल की श्रावणी मंगल को मधुरनगर मे मौजूद अपनी रिहाईश पर फांसी पर लटकी पई गई. 

परिवार ने बताया में वह अपने बेडरूम में गई और दरवाज़ा बंद कर लिया. उन्हे लगा कि वह नहा रही हैं लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाज़ा तोड़ा और अंदर का मंज़र देखर हैरान रह गए. दरअसल वो फांसी पर लटकी हुई थी. जिसके बाद जल्दबाज़ी में अदाकारा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मुर्दा करार दे दिया.

परिवार का इल्ज़ाम है कि श्रावणी ने अपने साबिक ब्वॉयफ्रेंड (पूर्व प्रेमी) देवराज रेड्डी के हिरासानी (उत्पीड़न) से परेशान होकर यह कदम उठाया है. पुलिस ने कहा है कि परिवार ने उसके खिलाफ कुछ दिन पहले मामला दर्ज कराया था और उन्होंने श्रावणी को उसके साथ घूमने को लेकर वार्निंग भी दी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

श्रावणी के परिवार ने आगे बताया कि देवराज ने उसे पैसों के लिए परेशान करता था. वह उसकी ज़ाती तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहा था. लिहाज़ा परिवार ने देवराज को 1 लाख रुपये गूगल पे के ज़रिए से दिए भी थे लेकिन वह पैसे लेने के बाद भी उसे परेशान करता रहा. लिहाज़ा उन्होंने उसके खिलाफ एस.आर.नगर थाने में 22 जून को शिकायत दर्ज कराई. वहीं पुलिस का दावा है कि शिकायत में वीडियो और तस्वीरों का कोई ज़िक्र नहीं था.

एस.आर. नगर के इंस्पेक्टर नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि शुरूआती जांच से पता चला है कि देवराज के साथ घूमने को लेकर की देर रात श्रावणी की अपनी मां और भाई के साथ बहस हुई थी. इसके बाद वह अपने कमरे में गई और खुद को फांसी लगा ली. पुलिस ने देवराज को गिरफ्तार करने के लिए आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर में एक टीम भेजी है. इसपर इंस्पेक्टर ने कहा, 'चूंकि श्रावणी का परिवार उस पर इल्ज़ाम लगा रहा है, इसलिए हम उसे (देवराज) गिरफ्तार करेंगे और पूछताछ करेंगे.'

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news