Hathras Satsang Stampede: UP के हाथरस में धार्मिक सभा में भगदड़ मचने से 122 लोगों की मौत; 100 से ज़्यादा घायल
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2318234

Hathras Satsang Stampede: UP के हाथरस में धार्मिक सभा में भगदड़ मचने से 122 लोगों की मौत; 100 से ज़्यादा घायल

Hathras Satsang News: उत्तर भारत के हाथरस जिले के एक गांव में हुई भगदड़ के बाद 122 लोगों की मौत हो गयी और 100 से ज़्यादा लोग घातल हुए हैं जिन्हें, अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Hathras Satsang Stampede: UP के हाथरस में धार्मिक सभा में भगदड़ मचने से  122 लोगों की मौत; 100 से ज़्यादा घायल

लखनऊ: उत्तर भारत में एक धार्मिक सभा में भगदड़ मचने से कम से कम 122 लोगों की मौत हो गई है. चिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में हुई भगदड़ के बाद 100 से ज़्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया समाचार एजेंसी को बताया कि भीड़भाड़ की वजह से भगदड़ मची, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इस आयोजन में कितने लोग इकट्ठा हुए थे.

Trending news