)
इटावा: इटावा (Etawah) में किसानों एक बड़ा हादसा सामने आया है. पिकअप में सवार किसानों को एक ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में 6 किसानों की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह ज़ख्मी है. ज़ख्मी किसान को इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में दाखिल करवाया गया है.
ये हादसा इटावा थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के नेशनल हाइवे 2 का है. जहां देर रात पिकअप पर सवार होकर किसान कटहल बेचने वकेवर की तरफ से इटावा मंडी जा रहे थे. तभी आगरा की तरफ से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए किसानों से भरे पिकअप को रौंद दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों वाहन गढे में जा गिरे जिसमें 6 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई.
मौके पर पहुंचे एडीशनल पुलिस सुप्रिटेंडेंट रामयश सिंह ने बताया कि इत्तेला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर क्रेन के ज़रिए गाड़ियों को हटवाया. उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए सभी किसान वकेवर कस्बे के निवासी बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस मरने वालों की जानकारी इकट्ठा कर रही है.
Zee Salaam Live Tv