)
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रडार पर अब बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक NCB अब 30 जुलाई, 2019 को करण जौहर (Karan Johar) के घर हुई पार्टी की भी जांच कर सकती है.
बता दें कि 30 जुलाई, 2019 को करण जौहर के घर पार्टी का एक टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, ज़ोया अख्तर जैसे सितारे भी दिखे थे.
वीडियो में इन सेलेब्स के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज के चलते सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ये सभी स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे. इस वीडियो को करण जौहर ने रिलीज़ किया था.
इसके अलावा जुमा को ड्रग्स मामले में बड़ा खुसाला करते हुए NCB ने कहा था कि ड्रग्स मामले में 15 बॉलीवुड स्टार्स को रडार पर रखा गया है. इन सभी के नाम रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान NCB को बताए हैं. इन सभी सेलिब्रिटीज पर ड्रग्स लेने और प्रिक्योर करने के इल्ज़ाम लगे हैं. ये सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज B कैटेगरी के हैं.
Zee Salaam LIVE TV