Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1651061

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसन नदवी का इंतेकाल, छाई गम की लहर

Maulana Rabe Hasan Nadavi: गुरुवार को आलमे इस्लाम के लिए एक बेहद अफसोसनाक खबर सामने आई है. दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी का इंतेकाल हो गया है. बताया जा रहा है कि वो तकरीबन 94 वर्ष के थे. 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसन नदवी का इंतेकाल, छाई गम की लहर

All India Muslim Personal Law Board: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के अध्यक्ष राबे हसन नदवी (Rabe Hasan Nadavi) का देहांत हो गया है. डालीगंज में मौजूद नदवा मदरसे में उन्होंने आखिरी सांस ली है.  बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ लाया गया था. मौलाना की उम्र तकरीबन 94 वर्ष थी. 

fallback

मौलाना राबे हसनी नदवी की मौत की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों में गम की लहर छा गई. मौलाना के आखरी दीदार के लिए नदवा मदरसे में लगी भीड़ लग गई. इस दुख के मौके पर मौलाना फिरंगी महली ने भी दुख का इज़हार किया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसनाक खबर है. उन्होंने आगे बताया कि मौलाना साहब तकरीबन 21 वर्षों से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ जुड़े हुए थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

मौलाना राबे हसन नदवी की पैदाइश उत्तर प्रदेश के रायबरेली के तकिया कलां में 1 अक्टूबर 1929 को रशीद अहमद के खानदान में हुई थी. राबे हसन नदवी हिंदुस्तान की एक और दिग्गज हस्ती मौलाना अबुलहसन अली हुस्ना नदवी के भांजे हैं. उन्होंने अरबी और उर्दू भाषाओं में लगभग 30 से ज्यादा किताबें लिखी हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती तालीम रायबरेली में ही मुकम्मल की थी. उसके बाद उन्होंने दारुल उलूम नदवा (लखनऊ) से पढ़ाई की. 1949 में अपनी तालीम मुकम्मल करने के बाद, उन्हें दारुल उलूम नदवा उलमा में सहायक शिक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया. 

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news