)
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम लड़की ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए पहले अपना धर्म बदला और फिर अपने प्रेमी के साथ शादी की. शादी से पहले लड़की का नाम सायमा था और धर्म बदलने के बाद उसका नया नाम शालिनी रखा गया है. मामला बरेली देवरनिया थाला इलाके का है.
एक खबर के मुताबिक शादी से पहले सायमा उर्फ शालिनी और उसके प्रेमी शरद उर्फ बिपिन कुमार ने पहले अपने बालिग होने और सहमति से शादी करने का शपथपत्र भी दिखाया. सायमा को धर्म तब्दील करवाने वाले महंद का नाम महंद केके शंखधार. उन्होंने पहले धर्म बदलवाया और उसके बाद दोनों की शादी की.

खबरों में दावा किया जा रहा है कि सायमा उर्फ शालिनी और विपिन दोनों के परिवार वाले ही इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. जबकि यह जोड़ा काफी वक्त से एक दूसरे को पसंद करता था और शादी भी करना चाहता था. ऐसे में एक दीवार इन दोनों के बीच आ रही थी. जिसको सायमा ने तोड़ दिया. सामया उर्फ शालिनी का कहना है कि अब उसे तीन तलाक का डर भी नहीं है. हालांकि वो पहले से ही हिंदू धर्म में यकीन रखती थी.
इस दौरान सायमा ने अपने पति को अपने ही परिवार से खतरा भी बताया. उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस प्रशासन से अपने पति के लिए सिक्योरिटी की मांग की है. साथ ही कहा कि अगर उसके पति के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए उसके पिता और भाई जिम्मेदार होंगे.
ZEE SALAAM LIVE TV